Sulaimani Chai: चाय तो आपने खूब पी होगी लेकिन क्या आपने सुलेमानी चाय पी है। दरअसल, ये चाय मुंबई और साउथ इंडिया में काफी फेमस है। इसे लोग बिरयानी चाय के नाम से भी जानते हैं जो कि भारत के इस क्षेत्र में काफी पसंद की जाती है। लेकिन, इस चाय एक खास बात ये है कि इसकी रेसिपी अरब देश की है। साथ ही इस चाय के बारे में ये भी कहा जाता है कि इसे पैगंबर मोहम्मद साहब पिया करते थे। इसमें तमाम प्रकार के मसाले मिले होते हैं। उस जमाने में लोग इसमें खजूर मिलाकर भी पिया करते हैं। इसमें और भी बहुत कुछ मिला होता है। आइए, जानते हैं सुलेमानी चाय बनाने की रेसिपी।
सुलेमानी चाय किस चीज से बनती है
सामग्री
-चाय की पत्तियां
-हरी इलायची<br>-लौंग
-दालचीनी
-अदरक
-केसर
चाय बनाने की रेसिपी
-इस चाय को बनाने के लिए सबसे पहले पानी में चाय की पत्तियां डालकर पकने दें।
-इसी में आप हरी इलायची और लोंग डालकर छोड़ दें।
-इसके बाद दालचीनी और अदरक को पीस लें।
-फिर इसी में केसर डालकर पकने दें।
-जब ये पक जाए तो इस चाय को छान लें।
-फिर इसमें नींबू का रस शहद मिलाकर पिएं।
-अगर आप चाहें तो इसमें खजूर और कुछ और अपने पसंद के मसाले भी मिला सकते हैं।
कहा जाता है कि केरल के मालाबार क्षेत्र में, पाचन में सहायता के लिए सुलेमानी चाय को हर भोजन के साथ परोसा जाता है। पर थालास्सेरी बिरयानी (Thalassery Biriyani) और सुलेमानी चाय की जोड़ी सबसे फेमस है। इस चाय को पीने से सेहत को बहुत सारे फायदे मिलते हैं। ये चाय एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। यह पाचन में भी मदद करती है और आंत के स्वास्थ्य में सुधार करती है। चाय पीने से खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। यह आपके दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है। इसके अलावा ये दिमाग को शांत रखने वाला भी है।
तो, अगर आपने कभी ये चाय नहीं पी है तो आपको इसे एक बार जरूर ट्राई कर लेना चाहिए। आप इस रेसिपी की मदद से इसे घर में बनाकर भी पी सकते हैं। इस चाय को पीने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी और फिर आप हेल्दी रह सकते हैं।