Bakrid 2025 Trendy Kurta Collection: बकरीद (Bakrid 2025) यानी ईद उल अजहा (Eid-ul-Adha 2025) का त्योहार हर साल इस्लामिक हिजरी कैलेंडर के अनुसार जुल हिज्जा महीने की 10 तारीख को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 6 या 7 जून को मनाया जा सकता है। दरअसल, चांद देखने के बाद ही इस त्योहार को सेलिब्रेट किया जाता है।

बकरीद पर लोग पहनते हैं नए-नए कपड़े

त्याग, कुर्बानी और समर्पण का प्रतीक यह त्योहार इंसानियत की सेवा का सीख देता है। इस दिन लोग नए-नए कपड़े पहनकर मस्जिदों में नमाज पढ़ने जाते हैं। वहीं, कई लोग इस दिन कुर्ता-पजामा भी पहनते हैं। हालांकि, आप इस दिन पहनने के लिए कुछ ट्रेंडी कुर्ता डिजाइन खरीदने वाले मार्केट के नाम के बारे में बताएंगे, जहां से आप खरीदारी कर सकते हैं।

चांदनी चौक मार्केट

दिल्ली की सबसे पुरानी मार्केट चांदनी चौक से आप सस्ते दामों पर बकरीद के लिए कुर्ता-पजामा खरीद सकते हैं। यहां पर कई ऐसी दुकानें हैं, जहां पर थोक रेट पर कपड़े मिलते हैं। इस मार्केट में जाने के लिए आपको चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन जाना होगा। यहां से आप रिक्शा लेकर आसानी से मार्केट में पहुंच सकते हैं। यह मार्केट सुबह 10:30 से लेकर शाम को 7:30 बजे तक ओपन रहता है।

सदर बाजार मार्केट

दिल्ली का सदर बाजार मार्केट थोक सामान के लिए काफी फेमस है। यहां पर आप सस्ते दामों में कुर्ता-पजामा खरीद सकते हैं। इस मार्केट में तीन सौ से लेकर हजारों की कीमत पर कुर्ता पजामा आसानी से मिल जाएंगे। यहां पर आप बकरीद के लिए और भी कुछ घरेलू सामान को खरीद सकते हैं। यह बाजार सोमवार से लेकर शनिवार तक ओपन रहता है। वहीं, इसकी टाइमिंग की बात करें तो यह बाजार सुबह 11 बजे से लेकर शाम छह बजे तक खुला रहता है।

दिल्ली के इन मार्केट में भी मिलता है कुर्ता-पजामा

वैसे, दिल्ली में कई और जगहें हैं, जहां से आप कुर्ता-पजामा खरीद सकते हैं। लाजपत नगर, पहाड़गंज या फिर सरोजिनी नगर मार्केट से भी आप सस्ते में कुर्ता-पजामा खरीद सकते हैं। अगर आप नोएडा में भी बकरीद की शॉपिंग करना चाह रहे हैं, तो अट्टा मार्केट भी एक वेस्ट ऑप्शन हो सकता है।