Bakra Eid 2024 Mehndi Design: इस साल ईद-उल-अज़हा यानि बकरा ईद 17 जून को मनाई जाएगी। बकरा ईद के दिन कुर्बानी की जाती है। इस्लामिक कैलेंडर के इस आखिरी महीने का महत्व मुसलमानों के लिए बहुत ज्यादा है। इस महीने हज की अरकान पूरी की जाती है। हज मुसलमानों का पांचवा पिलर है। इस महीने हज किया जाता है और उससे अगले दिन कुर्बानी की अरकान पूरी की जाती है जिसे हम बकरा ईद के रूप में मनाते हैं।
मुस्लिम धर्म में अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी दी जाती है। बकरा ईद के मौके पर जहां साहेब हैसियत लोग कुर्बानी करते हैं वहीं घरों में खाने-पीने और जश्न का माहौल रहता है। बकरा ईद से एक दिन पहले भी चांद रात मनाई जाती है। चांद रात के मौके पर महिलाएं रात में मेहंदी लगाने की रस्म को पूरा करती हैं। हाथों पर खूबसूरत और तरह-तरह के डिजाइन की मेहंदी लगाती है। ईद के दिन मेहंदी से सजे हाथों पर रंग-बिरंगी चूड़ियां भी पहनती हैं। मेहंदी लगाने की ये परंपरा सदियों पुरानी है। इस दिन लड़कियों और बच्चियों को हाथों पर डिजाइनर मेहंदी लगाने का बहुत शौक रहता है।
ईद-उल-अज़हा के मौके पर खासतौर पर आप अपने हाथों पर स्पेशल मेहंदी लगाना चाहती हैं तो हम आपको कुछ खास और स्पेशल डिजाइन के बारे में बताते हैं जिन्हें देखकर आप बेहद आसानी से अपने हाथों को सजा सकती हैं। हम आपको फ्लोरल डिजाइन, झुमर डिजाइन, केरी शेप मेहंदी, अरबी मेहंदी और ईद के खास डिजाइन के बारे में बताते हैं जिन्हें आप बहुत आसानी से अपने हाथों पर लगा सकती है। आइए जानते हैं कि हाथों पर कौन-कौन से डिजाइन लगाएं।









