हर कोई चाहता है कि उसका पूरा दिन बेहतर तरीके से गुजरे। हालांकि, इसके लिए कई लोग सुबह-सुबह कुछ ऐसी आदतें अपनाते हैं, जिनकी वजह से उनका पूरा दिन बर्बाद हो जाता है या फिर आलस भरा गुजरता है। ये आदतें शरीर को प्रभावित करने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी थका देती हैं। ऐसे में हम उन 5 आदतों के बारे में बताएंगे, जो सफलता की राह में रोड़ा बनती हैं।

अलार्म बंद कर फिर से सो जाना

अधिकतर लोग अलार्म बजते ही उसे बंद करके फिर से सो जाते हैं। दरअसल, इस आदत से नींद का चक्र काफी प्रभावित होता है। बार-बार सोने और जागने से दिमाग सुबह के समय ही थक जाता है। ऐसे में अलार्म बजते ही तुरंत उठने की आदत डालनी चाहिए।

सुबह उठते ही मोबाइल का उपयोग करना

कई लोगों की आदत होती है कि वे सुबह उठते ही सोशल मीडिया या ईमेल चेक करने लगते हैं। यह अब एक आम आदत बन गई है। इसका असर दिमाग पर काफी पड़ता है, जिससे मानसिक थकान महसूस होने लगती है। सुबह उठने के कम से कम 30 मिनट तक मोबाइल का उपयोग नहीं करना चाहिए।

सुबह पानी न पीना

रात में सोने के बाद शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे कई बार डिहाइड्रेशन हो सकता है। इससे बचने के लिए सुबह उठते ही पानी जरूर पीना चाहिए। इससे कमजोरी और थकावट महसूस नहीं होती। आप अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से कर सकते हैं।

समय अच्छा हो या बुरा… जया किशोरी की ये प्रेरणादायक बातें बना सकती हैं हर मुश्किल को आसान

नाश्ता न करना

आज के समय में तेजी से बदलती जीवनशैली के कारण कई लोग सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं। इससे शरीर में थकान महसूस होने लगती है। इसलिए नाश्ते में पोषक तत्वों से भरपूर हेल्दी फूड्स जरूर शामिल करें।

बिना स्ट्रेचिंग के दिन की शुरुआत करना

नींद के बाद शरीर सुस्त हो जाता है। कई लोग हल्की एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग किए बिना ही दिन की शुरुआत कर देते हैं। इससे मांसपेशियां सक्रिय नहीं हो पातीं और थकान बनी रहती है। इसलिए जरूरी है कि हर रोज सुबह 10-15 मिनट योग या स्ट्रेचिंग अवश्य करें।

Mehndi Design: सावन के दूसरे सोमवार पर रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, लास्ट मिनट के लिए बेस्ट हैं ये टॉप 10+ डिजाइन्स