Names Inspired by Lord Krishna: पूरे देश में हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान विष्णु ने अपने आठवें अवतार श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लिया था।

अगर आपके घर में भी किसी नन्हे गोपाल का जन्म हुआ है, तो आप अपने बच्चे का नाम भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर रख सकते हैं। मान्यता है कि इस पावन दिन पर बच्चे का नाम श्रीकृष्ण के नाम पर रखने से हमेशा भगवान का आशीर्वाद बना रहता है और उसका जीवन सुख, समृद्धि तथा सफलता से परिपूर्ण होता है।

शास्त्रों में भगवान श्रीकृष्ण के अनेकों नाम वर्णित हैं। हर नाम का अलग-अलग महत्व और गहरा अर्थ होता है। कोई नाम उनके बाल स्वरूप से जुड़ा है, तो कोई उनके वीर और नीति पुरुष स्वरूप को दर्शाता है। ऐसे में हम आपके लिए यहां भगवान श्रीकृष्ण के कुछ नाम लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने नन्हे गोपाल को दे सकते हैं।

भगवान कृष्ण के नाम पर बच्चों के नाम

  1. वासुदेव – वसुदेव और देवकी के पुत्र।
  2. कन्हैया – यशोदा मैया के लाडले।
  3. गोपाल – गायों की रक्षा करने वाले।
  4. कन्हा – कृष्ण का प्यारा बाल स्वरूप।
  5. माखनचोर – माखन चुराने वाले नटखट कान्हा।
  6. माधव – लक्ष्मीपति, वसंत ऋतु के स्वामी।
  7. मुरारी – असुर मुर का संहार करने वाले।
  8. श्याम – सांवले रंग वाले प्रभु।
  9. घनश्याम – मेघ जैसी आभा वाले।
  10. किशन – कृष्ण का सरल और प्रिय रूप।
  11. दामोदर – माता यशोदा द्वारा रस्सी से बंधे बालक।
  12. देवकीनंदन – माता देवकी के प्रिय पुत्र।
  13. व्रजनाथ – व्रज के स्वामी।
  14. पार्थसारथी – अर्जुन के सारथी।
  15. राधेश्याम – राधा के प्रिय कृष्ण।
  16. हरिकृष्ण – समस्त दुखों का हरने वाले कृष्ण।
  17. गोपीनाथ – गोपियों के स्वामी।
  18. नंदलाल – नंद बाबा के लाल।
  19. मुरलीधर – बांसुरी धारण करने वाले।
  20. मुरली मनोहर – मधुर बांसुरी से सबका मन मोह लेने वाले।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं, इन टॉप 10+ संदेशों से अपनों को दें बधाई