बाबा रामदेव अपने योग के लिए पूरे देखभर में प्रसिद्ध हैं। उनके योग के माध्यम से कई लोगों को स्वास्थ्य लाभ भी हुए हैं। लेकिन योग के साथ-साथ रामदेव बाबा खाने की भी कुछ ऐसी बातें बताते हैं जिनका यदि आप नियमित रूप से सेवन करते हैं तो आप ना सिर्फ स्वस्थ रहेंगे बल्कि आपका वजन भी कंट्रोल रहेगा। रामदेव बाबा खुद भी बहुत फिट हैं क्योंकि वह योग के साथ अपने खान-पान भी बहुत ध्यान रखते हैं। आइए जानते हैं कि रामदेव बाबा नाश्ते, लंच और डिनर में किन चीजों का सेवन करने की सलाह देते हैं।
नाश्ते में:
बाबा रामदेव का कहना है कि नाश्ते में मूंग खाना लाभकारी होता है क्योंकि इसमें आयरन, प्रोटीन और विटामिन्स उच्च मात्रा में मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को वो सारे लाभ प्रदान करते हैं जिससे शरीर किसी भी बीमारी का शिकार होने से बच जाता है। रामदेव बाबा कहते हैं कि सप्ताह में एक दिन नाश्ते में मूंग जरूर खाएं और एक दलिया।
दिन में:
रामदेव बाबा कहते हैं कि दिन के खाने में थोड़ा दही या फिर छाछ जरूर लें। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है और शरीर स्वस्थ रहता है। रामदेव बाबा का यह भी कहना है कि खाना खाने के कम से कम 1 घंटे के बाद पानी पिएं।
रात के खाने में:
रात को खाने के एक घंटे के बाद दूध जरूर पिएं। रात को हल्का खाना चाहिए। जिन लोगों की उम्र 50 साल से अधिक हो गई है उन्हें रात के खाने में अनाज बंद कर देनी चाहिए। उन्हें साग, सब्जी, दूध, दही और फलों का सेवन करना चाहिए।
खाने से जुड़ी अन्य टिप्स:
सप्ताह में कम से कम एक दिन सबको लौकी का जूस या फिर संतरे का जूस पीना चाहिए। संतरे का जूस एंटी-एजिंग होता है। यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है। त्वचा के लिए भी संतरे की जूस बहुत लाभकारी होता है। संतरे के जूस का सेवन करने से त्वचा में निखार आती है। साथ ही संतरे का जूस पाच को भी बेहतर करता है।