Baba Ramdev Yoga Tip: आज के समय में अधिकतर लोग डिप्रेशन (Depression) और एंजाइटी (Anxiety) की समस्या से परेशान रहते हैं। दरअसल, डिप्रेशन और एंजाइटी जैसी मानसिक समस्याएं दिन-प्रतिदिन आम होती जा रही हैं। कई लोग ऑफिस या अपने किसी काम को लेकर तनाव में रहते हैं, जिसके कारण उन्हें यह समस्या होने लगती है। वहीं, इसके पीछे चिंता और अकेलापन भी कारण हो सकते हैं। कई बार तो रिश्तों में उतार-चढ़ाव के कारण भी लोग डिप्रेशन और एंजाइटी की समस्या का शिकार हो जाते हैं।
डिप्रेशन और एंजाइटी के नुकसान
डिप्रेशन और एंजाइटी की समस्या मानसिक तौर पर तो होती ही है, लेकिन इसका असर शारीरिक और सामाजिक तौर पर भी दिखाई देती है। कई बार इसके कारण नींद नहीं आती और न ही भूख लगती है। ऐसे में, अगर आप भी इस गंभीर समस्या से परेशान हैं, तो बाबा रामदेव के बताए कुछ योगासन को अपने घर पर ही कर सकते हैं। बाबा रामदेव के मुताबिक, आप इसे ठीक करने के लिए अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, कपालभाति और भ्रामरी जैसे प्राणायाम कर सकते हैं। इससे मन शांत होता है, जिससे चिड़चिड़ापन भी धीरे-धीरे कम होने लगता है।
अनुलोम-विलोम कैसे करें?
बाबा रामदेव के अनुसार, डिप्रेशन और एंजाइटी की समस्या को अनुलोम-विलोम से कम किया जा सकता है। ऐसे में आप इस प्राणायाम को घर पर ही कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले शांत जगह पर आराम से बैठ जाएं। अब दाएं हाथ के अंगूठे को नाक पर रखें और दाएं नासिका छिद्र को बंद कर लें। इसके बाद बाएं नासिका छिद्र से गहरी सांस लें, फिर दाएं नाक से सांस छोड़ें। इस तरह एक चक्र पूरा होगा। आप इसे शुरुआत में 5 मिनट करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।
90% लोग नहीं जानते अनुलोम विलोम करने का सही तरीका!
भस्त्रिका प्राणायाम कैसे करें?
भस्त्रिका प्राणायाम करने के लिए सबसे पहले शांत जगह पर बैठें। अब नाक से गहरी सांस तेजी से अंदर लें और तेजी से बाहर छोड़ें। आप इसे लगभग 15 बार दोहराएं। इससे तनाव कम होता है और शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है।
कपालभाति कैसे करें?
कपालभाति प्राणायाम में नाक से सांस को जोर से बाहर छोड़ा जाता है। इसे करने के लिए सीधे बैठें। अब नाक से जोर से सांस बाहर छोड़ें। इससे सांस अपने आप अंदर आ जाएगी। आप इसे 10 से 15 बार कर सकते हैं। इस प्राणायाम को सुबह खाली पेट करना अधिक लाभकारी होता है।
कम उम्र में ही सफेद हो रहे बच्चों के बाल? बाबा रामदेव ने बताया जड़ से काला करने के उपाय
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।