वर्तमान समय में खराब खानपान, बिगड़ती जीवनशैली, तनाव, अनुवांशिकता और आल्स्य के कारण लोगों का शरीर बीमारियों का घर बनता जा रहा है। मोटापा, गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के मुख्य कारणों में से एक है। मोटापे के कारण ना केवल लोगों की पर्सनैलिटी खराब लगती है बल्कि डायबिटीज, हार्ट डिसीज और थायराइड जैसी गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए मोटापे को कम करना बेहद ही जरूरी है।

बढ़ते वजन से छुटकारा पाने के लिए लोग जिम में जमकर पसीना बहाते हैं। कुछ लोग तो स्ट्रिक्ट डाइट भी फॉलो करते हैं। हालांकि योग गुरू बाबा रामदेव के मुताबिक योग के साथ-साथ कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों को अपनाकर भी मोटापे को कम किया जा सकता है।

मोटापे से छुटकारा दिलाएं ये योगासन:

सर्वांगासन: सर्वांगासन का अभ्यास करने से पूरे शरीर का व्यायाम होता है। इस आसन से कंधे, भुजाएं और रीड़ की हड्डी मजबूत होती है। दिमाग में रक्त संचार अच्छा होता है। यह शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। इसके साथ ही यह वजन को घटाने में भी मदद करता है।

शवासन: यह आसन वजन बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को ऊर्जा भी देता है। इस आसन का अभ्यास करने से तनाव और चिंता का खत्म होती है। इस आसान को करने के लिए आप इस तरह से लेट जाएं की आपका पेट ऊपर की ओर होना चाहिए। इसके बाद आप आंखें बंद कर लें और अपने हाथ-पैरों को ढीला छोड़ दें।

इन नुस्खों का करें इस्तेमाल:

त्रिफला: त्रिफला, हरड़, बेहड़ा और आंवले से मिलकर बनता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को डिटॉक्सिफाई कर सभी विषाक्त पदार्थों को फ्लश आउट कर देता है। यह पाचन को दुरुस्त करने में मदद करता है और शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक कर मोटापे को घटाने में मदद करता है। ऐसे में आप मोटापे से छुटारा पाने के लिए नियमित तौर पर त्रिफला पाउडर का सेवन कर सकते हैं।

मेथी: मेथी दाने में गैलक्टोमेनान तत्व मौजूद होता है, जो की एक घुलनशील घटक है। मोटापे से छुटकारा पाने के लिए आप अपने रूटीन में मेथी दाने का पानी शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।