वर्तमान समय में अधिकतर लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। मोटापा न केवल पर्सनैलिटी को प्रभावित करता है बल्कि इसके कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं की चपेट में आने का खतरा भी बढ़ जाता है। कई अध्ययनों में इस बात का खुलासा हुआ है की अधिक मोटापे से न केवल डायबिटीज बल्कि दिल से जुड़ी बीमारियां, सांस लेने में तकलीफ, महिलाओं को PCOD और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए वजन को नियंत्रण में रखना बेहद ही जरूरी है।
हेल्दी डाइट के साथ-साथ योगासन के जरिए भी शरीर में इक्ट्ठा हो रहे एक्स्ट्रा फैट सेल्स से निजात मिल सकती है। स्वामी रामदेव के अनुसार, शरीर में जमा होने वाली अतिरिक्त वसा कोशिकाओं को खत्म करने के लिए योगासन के साथ-साथ स्वस्थ आहार बेहद ही जरूरी है।
बाबा रामदेव के अनुसार अधिकतर लोगों को यह समझ में नहीं आता की अपने शरीर को नुकसान पहुंचाए बिना वजन को कैसे घटाया जा सकता है। बाबा रामदेव के मुताबिक कुछ योगासन और घरेलू उपायों के जरिए एक दिन में एक किलो तक वजन को कम किया जा सकता है।
वजन घटाने के लिए प्राणायम:
कपालभाति: किसी भी रोग को दूर करने के लिए कपालभाति सबसे महत्वपूर्ण प्रणायाम माना जाता है। इस आसन को करने से पेट की चर्बी के साथ-साथ पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।
सूर्य नमस्कार: सूर्य नमस्कार के 12 चरण रोजाना सुबह करने से व्यक्ति अपने शरीर को मजबूत कर सकता है और किसी भी बीमारी से लड़ सकता है।
अनुलोम विलोम: इस प्राणायाम से आपका पूरा शरीर स्वस्थ रहेगा और आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी।
सिंघासन: इस आसन को करने से आप थायराइड जैसी गंभीर बीमारी से छुटकारा पा सकते।
उज्जयी: मोटापे के साथ-साथ उज्जयी प्राणायाम थायराइड ग्रंथियों के इलाज में मदद करता है।
वजन घटाने के लिए योगासन:
जॉगिंग: लंबी सांस लेते हुए एक ही जगह पर जॉगिंग करके अपने वर्कआउट की शुरुआत करें।
तिर्यक ताड़ासन: इस आसन को दिन में 3-4 बार करें। इससे आपको पूरे शरीर की चर्बी कम करने में मदद मिलेगी।
पादहस्तासन: इस आसन को लंबी सांस लेने के साथ ही करना चाहिए। इस आसन को करने से आपको पेट की चर्बी के साथ-साथ पाचन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।