बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा दुनिया भर में मशहूर हैं। प्रियंका अपने लुक और अपने हाई-कॉस्ट `ब्रांड्स के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके पास बड़े ब्रांड के कपड़े, जूते और अन्य सामान का अच्छा कलेक्शन है। आप जानते हैं कि महंगी चीजों को लेना कितना मुश्किल होता है। इनकी कीमत इतनी होती है कि आम लोगों के लिए इसे खरीदना एक सपने जैसा होता है। हर बार की तरह, प्रियंका चोपड़ा के झुमके चर्चा में आए हैं, और कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।
अभी हाल ही में प्रियंका और निक एक इवेंट में साथ नज़र आए जिसमें उनका लुक बेहद अट्रैक्टिव लग रहा था। इस पार्टी में प्रियंका ने अपनी ब्लैक शिमरी मिनी ड्रेस के साथ झुमके पहने थे। यह वाल्टर फेदर जूली कलेक्शन के थे। इस इयररिंग्स में हीरे लगे हुए थे जिसकी कीमत 12,650 डॉलर थी। अगर इस कीमत को भारतीय रुपए में बदला जाए तो इसकी कीमत 9,04,633 रुपए है, जिसका मतलब केवल 9 लाख रुपए की इयररिंग्स थी, तो इस मुताबिक आप ड्रेस की कीमत का अंदाजा लगा सकते हैं।
प्रियंका चोपड़ा हमेशा कुछ ऐसे आउटफिट में दिखती हैं जिसके कारण वह लाइमलाइट का हिस्सा बन जाती हैं। चाहे एयरपोर्ट लुक हो या फिर कोई पार्टी में उनके ड्रेस और एसेसरिज की कीमत, हर बात वह लोगों और मीडिया का आकर्षण अपनी तरफ खिंच ही लेती हैं।
प्रियंका चोपड़ा की फिल्मी करियर की बात करें तो वह हॉलीवुड के अलावा बॉलीवुड की “द स्काई इज पिंक” में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर नजर आएंगें। यह फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। इस फिल्म एक बड़ी बात यह भी है कि इसका प्रीमियर विश्व के सबसे बड़े समारोह में से एक ‘टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Toronto International Film Festival)’ में किया जाएगा।
(और Lifestyle News पढ़ें)