Blood group personality: जब बात आती है पर्सनालिटी की तो लोग सबसे पहले इंसान के गुणों और अवगुणों पर खास ध्यान देते हैं। लेकिन, अगर ये कहें कि आपकी पर्सनालिटी आपके ब्लड ग्रुप के जरिए जानी जा सकती है तो? भले ही आपको यकीन न हो लेकिन Walden University के द्वारा की गई ये शोध यही बताती है। इस शोध की मानें तो आपके खून में ही ऐसा कुछ है जो कि आपके गुण और अवगुणों को बता सकता है। ये काफी रोचक बात है इसलिए पहले विस्तार से जानते हैं क्या कहती है रिसर्च।
Blood Group से जानें कैसी है आपकी पर्सनालिटी
साइंटिफिक अमेरिकन पत्रिका के एक लेख के अनुसार, हिप्पोक्रेट्स और अरस्तू जैसे प्राचीन दार्शनिकों ने विभिन्न ब्लड ग्रुप के आधार पर किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की धारणा का पता लगाया। लेख में बताया गया है कि जापानी प्रोफेसर टोकेजी फुरुकावा ने ब्लड ग्रुप को एक शारीरिक विशेषता के रूप में चुना जिसे प्रकारों के अनुसार वर्गीकृत किया जा सकता है। जैसे
a पॉजिटिव ब्लड ग्रुप पर्सनालिटी-A Blood group personality
टाइप ए वाले लोग बहुत विश्वसनीय और भरोसेमंद माने जाते हैं। इस ब्लड ग्रुप के व्यक्तित्वों को सावधानीपूर्वक निर्णय लेने वाला माना जाता है, और उन्हें किसी भी निर्णय पर निर्णय लेने से पहले अपना समय लेने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, वे मल्टी-टास्किंग नहीं होते हैं, क्योंकि वे एक समय में एक ही कार्य को संभालना पसंद करते हैं। ब्लड ग्रुप ए वाले लोग बहुत संगठित होते हैं और उन्हें बेतरतीब हरकतें पसंद नहीं आतीं। साथ ही ये
-गंभीर
-समझदार
-धैर्यवान और जिम्मेदार
-दयालु
-जिद्दी और तनावग्रस्त हो सकते हैं।
बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप पर्सनालिटी-B Blood group personality
बी ब्लड ग्रुप वाले लोगों के रचनात्मक व्यक्ति होने की अधिक संभावना हो सकती है। जिन व्यक्तियों का ब्लड ग्रुप बी होता है वे अपने निर्णय जल्दी ले सकते हैं। इस ब्लड ग्रुप वाले लोग किसी चीज पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो वे अपना सब कुछ उसमें लगा देते हैं। बी ब्लड ग्रुप वाले लोगों में किसी भी चीज में सर्वश्रेष्ठ बनने की तीव्र इच्छा हो सकती है जिसे उन्होंने करने का मन बना लिया हो। साथ ही ऐसे ब्लड ग्रुप वाले लोग
-भावुक
-रचनात्मक
-खूबसूरत और स्मार्ट
-मन से मजबूत
-स्वार्थी, गैरजिम्मेदार और अनियमित भी हो सकते हैं।
ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप पर्सनालिटी-O Blood group personality
ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले लोग काफी तेज होते हैं और राजा जैसी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। ऐसे लोग लीडर्स होते हैं और अपना टारगेट कैसे भी करके पाना जानते हैं। ऐसे लोग कई बार
-झगड़ालू और अप्रत्याशित हो सकते हैं।
-आत्मविश्वासी और आत्म-केन्द्रित
-कूल और काफी हार्ड वर्किंग होते हैं।
ab पॉजिटिव ब्लड ग्रुप पर्सनालिटी-Blood type AB personality
ab पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले लोग जटिल और दोतरफा हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, वे Bs की तरह मिलनसार होने के साथ-साथ शर्मीले भी हो सकते हैं। कभी-कभी, लोग इस रक्त प्रकार को दोहरे व्यक्तित्व वाले के रूप में देखते हैं, और एबी अपने वास्तविक व्यक्तित्व को अजनबियों से छिपा सकते हैं। साथ ही ये
-शांत
-नियंत्रित
-तर्कसंगत और आलोचनात्मक
-भुलक्कड़ और गैरजिम्मेदार भी हो सकते हैं।
तो आप भी देख लें आपके ब्लड ग्रुप के अनुसार आपकी पर्सनालिटी कितनी मैच करती है। अगर कुछ कमी है तो खुद में सुधार कर लें।