Benefits of Applying Curd on Face: दही का इस्तेमाल न केवल कई तरह की डिश बनाने में किया जाता है बल्कि बहुत सारे लोग सुंदरता बढ़ाने के लिए भी दही को यूज करते हैं। कुछ लोग फेस पैक में दही मिलाकर लगाते हैं तो कुछ सीधे चेहरे पर दही लगा लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है रोजाना दही लगाना चेहरे के लिए फायदेमंद है नुकसानदायक। स्किन केयर के तौर पर दही का इस्तेमाल करना क्या सही है या नहीं? क्या वाकई चेहरे पर दही लगाना फायदेमंद हो सकता है? आइए जानते हैं स्किन केयर एक्सपर्ट्स से।

जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

डर्मेटोलॉजिस्ट निरुपमा परवंदा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए इसके बारे में बताया। उन्होंने बताया कि ‘दही या योगर्ट में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है। लैक्टिक एसिड AHA यानी अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड होता है, जो आपकी त्वचा को एक साथ कई फायदे पहुंचा सकता है।’

चेहरे पर दही लगाने से क्या होता है?

डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया कि दही में लैक्टिक एसिड होता है। जो स्किन पर नेचुरल एक्सफोलिएंट की तरह काम करता है। साथ ही चेहरे से डैड स्किन सेल्स को हटाता है। इससे स्किन साफ और निखरी हुई नजर आती है। उन्होंने बताया कि ‘दही लगाने से स्किन में हाइड्रेशन बरकरार रहता है। इसके अलावा ये ओपन पोर्स, डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन को कम करने, साथ ही स्किन के टेक्सचर को सुधारने में भी मदद करती है।’

चेहरे पर कैसे लगाएं दही?

स्किन एक्सपर्ट हफ्ते में सिर्फ एक बार चेहरे पर दही लगाने की सलाह देती हैं। साथ ही चेहरे पर लगाने के लिए प्लेन योगर्ट का इस्तेमाल करें। अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो इस स्थिति में दही में थोड़ी मात्रा में बेसन या ओट्स पाउडर मिला सकते हैं। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें:

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।