Baisakhi 2025 Mehndi Design: बैसाखी इस बार 13 अप्रैल को है। इस दिन का सिख धर्म के लोगों को बेसब्री से इंतजार है। यह त्याहोर पंजाब में बहुत उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। हरियाणा में भी इसकी अलग ही रौनक देखने को मिलती है। बैसाखी को असम में बिहू, केरल में पूरम विशु और बंगाल में नबा वर्षा के नाम से जाना जाता है। इस महीने रबी की फसल पककर तैयार हो जाती है। उसकी कटाई भी शुरू हो जाती है।
ऐसा बताया जाता है कि इसी दिन सिख पंथ के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इसीलिए बैसाखी को मनाया जाता है। इस दिन सिख धर्म के लोग गुरुवाणी सुनते हैं। शाम के समय घर के बाहर लकड़ियां जलाकर गिद्दा और भांगड़ा करते हैं। साथ ही एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। महिलाएं इस दिन खासतौर पर सजती-संवरती हैं। यहां हम बैसाखी के दिन लगाने के लिए टॉप 5 पंजाबी स्टाइल मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं।

बैसाखी के लिए आप ऐसी ट्रेंडी मेहंदी बैकहैंड पर लगा सकती हैं। ये न केवल दिखने में आपको रॉयल लुक देगी। बल्कि इससे आपके हाथ भरे-भरे नजर आएंगे। सलवार-सूट के साथ ये डिजाइन बहुत अच्छे लगेंगे।

अगर आपको मेहंदी में फूल और झूमर डिजाइन पसंद है तो आप ऐसी डिजाइन भी अपने हाथों पर रचा सकती हैं। मॉर्डन लुक के लिए ये डिजाइन परफेक्ट रहेंगे। कुंवारी लड़कियों के हाथों पर ये पंजाबी मेहंदी डिजाइन अच्छे लगेंगे।

बैसाखी पर कोई ऐसी डिजाइन लगाने का सोच रही हैं जो दिखने में भरी लगे लेकिन बेहद यूनिक हो तो आपको यहां दिख रहा पहला मेहंदी डिजाइन ट्राई करना चाहिए। हाथों पर आप मोर डिजाइन में मेहंदी लगवा सकती हैं।

नई-नवेली दुल्हन के लिए ऐसे भरे हाथ की पंजाबी स्टाइल मेहंदी परफेक्ट रहेगी। ये डिजाइन आप हाथों के आगे और पीछे दोनों तरफ लगा सकती हैं। हैवी सूट के साथ ये डिजाइन देखने में हाथों में सुंदर लगेंगे।

उम्र दराज महिलाएं बैसाखी पर कुछ इस तरह की सिंपल लेकिन यूनिक मेहंदी डिजाइन लगवा सकती हैं। इसमें आपको कमल की आकृति में डिजाइन देखने को मिलेगी।