How to Use Aloe Vera on Face: उम्र बढ़ने, प्रदूषण, शरीर मे पोषक तत्वों की कमी की वजह से कई बार चेहरे पर झुर्रियां और झाइयां नजर आने लगती हैं। मुहांसे और दाग-धब्बे भी चेहरे की खूबसूरती कम करते हैं। ऐसे में इन सारी समस्याओं के निदान के लिए आप घरेलू उपाय अपना सकती हैं। इसके लिए आपको बाजार से भी कुछ खरीदकर लाने की जरूरत नहीं है। बस आपको जरूरत होगी एलोवेरा की। जी हां एक एलोवेरा ही इन सभी समस्याओं से आपको छुटकारा दिला सकता है। आप एक-दो नहीं बल्कि तीन तरीके से एलोवेरा को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

एलोवेरा जेल और गुलाब जल

रात में सोने से पहले आप एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिलाकर लगा सकते हैं। इससे झुर्रियों, झाइयों, मुहांसों के कारण होने वाले दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा।

नारियल का तेल और एलोवेरा जेल

रात में आप सोने से पहले नारियल का तेल और एलोवेरा जेल मिलाकर लगा सकते हैं। इससे स्किन की अंदर तक सफाई होती है। स्किन को भरपूर पोषण भी मिलता है।

एलोवेरा और शहद

चेहरे की रंगत निखारने के लिए आप एलोवेरा जेल में शहद मिलाकर लगा सकते हैं। इसे पेस्ट को चेहरे पर लगाकर मसाज करें और 30 मिनट के लिए छोड़ दें।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: Glowing Skin के लिए महंगी क्रीम की बजाए चेहरे पर लगाएं डॉक्टर रोबिन का बताया ये फेस पैक, किचन में रखी इन चीजों की पड़ेगी जरूरत