सेब खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, ये बात अधिकतर लोग जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि सेब आपकी त्वचा के लिए भी उतना ही अच्छा होता है? एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सेब में मौजूज एंटीऑक्‍सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स आपकी स्किन को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से, साथ ही जानेंगे स्किन केयर के लिए सेब का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

कैसे है फायदेमंद?

हाइड्रेशन

सेब पानी से भरपूर फल है, जो स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है। इससे आपकी स्किन पर एक नेचुरल ग्लो बरकरार रहता है।

एक्सफोलिएशन

सेब में मैलिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन पर एक सौम्य एक्सफोलिएंट के रूप में काम कर डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है, जिससे स्किन साफ, हेल्दी और निखरी हुई नजर आती है।

एंटीऑक्सीडेंट प्रोटेक्शन

एक शोध के नतीजे बताते हैं कि सेब कई फाइटोकेमिकल्स जैसे क्वेरसेटिन और कैटेचिन से भरपूर होता है। ये स्किन पर मजबूत एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं और स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इससे स्किन पर एजिंग के लक्षण भी कम नजर आते हैं।

ऑयल कंट्रोल

सेब में एस्ट्रिजेंट प्रॉपर्टीज होती हैं, जो सीबम प्रोडक्शन को नियंत्रित करने में मदद करती हैं। इससे स्किन पर ऑयल प्रोडक्शन कम होता है, साथ ही एक्ने और पिपंल भी कम नजर आते हैं।

निखार

इन सब से अलग स्किन केयर के लिए नियमित तौर पर सेब का इस्तेमाल करने पर निखार को बढ़ावा देने में भी मदद मिल सकती है।

कैसे करें इस्तेमाल?

स्किन से जुड़े तमाम फायदे पाने के लिए आप सेब से DIY फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सेब को पानी में उबाल लें। इसके बाद इससे छिलका अलग कर कद्दूकस कर लें और आखिर में घिसे हुए सेब में 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह चला लें।

तैयार मिश्रण को आपको आंखों से बचते हुए ड्राई और क्लीन स्किन पर लगाना है। मिश्रण को लगभग 15-20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें और फिर सादे पानी से मुंह धो लें। इसके बाद आप अपनी पसंद के किसी भी मॉइस्चराइजर से स्किन को मॉइस्चराइज कर सकते हैं।

इससे अलग आप 1/2 पके हुए सेब को कद्दूकस या मैश कर इसमें 1 बड़ा चम्मच सादा दही और 1 चम्मच शहद मिलाकर भी एक मास्क तैयार कर सकते हैं। इस मिश्रण को हल्की नम और साफ त्वचा पर लगाकर हल्के हाथों से गोलाकार गति में धीरे-धीरे मसाज करें। इससे स्किन एक्सफोलिएट हो जाएगी फिर करीब 10 से 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से मुंह धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार ये तरीके अपनाने पर आपको कमाल के नतीजें देखने को मिल सकते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।