Virat-Anushka Akaay 2nd Baby: भारतीय क्रिकेट और तेज बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनी हैं। अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया है। अनुष्का ने मंगलवार को एक पोस्ट में अपने दूसरे बच्चे के जन्म की सूचना दी है। उन्होंने पोस्ट में बताया है कि उनके घर नया मेहमान बेबी बॉय आया है जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा है। नाम सुनने में थोड़ा यूनीक लग रहा है।

सवाल ये उठता है कि इस यूनीक नाम में ऐसी क्या खासियत है जिसकी वजह से दंपत्ति ने इस नाम को अपनी दूसरी औलाद के लिए चुना है। आइए जानते हैं कि विराट और अनुष्का ने इस नाम का चयन कहां से और कैसे किया। आइए जानते हैं कि इस नाम का क्या मतलब है और इस नाम से जुड़ी सारी बातें।

अकाय नाम का मतलब क्या है?

अकाय नाम मुख्य रूप से तुर्की मूल का नाम है जिसका अर्थ है चमकता हुआ चंद्रमा। अनुष्का और विराट का बेटा है तो नाम भी खास होना ही था। विराट कोहली खुद चमकते हुए सितारे हैं तो उनकी औलाद का नाम भी उन्ही की तरह प्रतिभाशाली होना लाज़मी है।

अकाय नाम कई भाषाओं में भी इस्तेमाल किया जाता है। फिलीपीनो भाषा में इस अलफाज़ का मतलब ‘गाइडेंस’ से जुड़ा है। अकाय शब्द फिलॉसफी के हिसाब से भी मायने रखता है। अगर इस नाम को भारतीय परिपेक्ष के हिसाब से देखें तो इस शब्द का मतलब ऐसी बॉडी जिसकी आत्मा पवित्र है लेकिन शरीर नहीं है। हालांकि विराट और अनुष्का ने अपने लाडले का नाम किस खास मकसद और मतलब को ध्यान में रखकर रखा है ये तो दंपत्ति ही बता सकते हैं।

विराट और अनुष्का की फैमिली

आपको बता दें कि विराट और अनुष्का शर्मा ने 2017 में शादी की थी। उनकी पहली संतान बेबी गर्ल है जिसका नाम वामिका है। अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी 2024 को अपनी दूसरी ओलाद बेटे को जन्म दिया है। अनुष्का और विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर दूसरी बार पैरेंट्स बनने की जानकारी दी है। अनुष्का ने अपने दूसरे बच्चे का नाम अकाय रखा है जिसका मतलब लोग लगातार नेट पर सर्च कर रहे हैं।