Anti-Valentine Week 2025: फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। सात फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक के सप्ताह को वैलेंटाइन वीक के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं, इस सप्ताह के आखिरी दिन यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। कुछ लोगों के लिए तो वैलेंटाइन वीक बेहद खास होता है।
दिल टूटे आशिकों के लिए है Anti-Valentine Week
वहीं, कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, जिसका वैलेंटाइन वीक में दिल टूटा होता है। ऐसे में इन लोगों के लिए दिल टूटे आशिकों के लिए वैलेंटाइन वीक के बाद एंटी वैलेंटाइन वीक (Anti-Valentine Week 2025) होता है। एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत स्लैप डे से होती है। हर साल 15 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक एंटी वैलेंटाइन वीक को मनाया जाता है। ऐसे में इस लेख में हम आपको एंटी वैलेंटाइन वीक के बारे में बताएंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि किस दिन किस चीज को सेलिब्रेट किया जाता है।
15 फरवरी को होता है स्लैप डे- Slap Day
15 फरवरी को हर साल स्लैप डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन प्यार में धोखा खाए लोग दूसरे को भूलाते हैं। हालांकि, स्लैप डे ( Slap Day) का मतलब किसी को थप्पड़ मारने से नहीं होता है। इस दिन लोग नेगेटिव लोगों और प्यार में धोखा खाए लोगों को मानसिक रूप से दूर करते हैं।
16 फरवरी किक डे- Kick Day
इस दिन लोग अपने लाइफ से जहरीले रिश्तों यानी (Toxic Relationships) से खुद को बाहर निकालते हैं। किक डे का मतलब किसी को लात मारने से नहीं होता है। बल्कि इस दिन लोग अपनी ज़िंदगी से कुछ चीजों और परेशानियों या फिर कुछ लोगों को किक आउट करते हैं और आगे बढ़ते हैं।
17 फरवरी- परफ्यूम डे (Perfume Day)
हर साल 17 फरवरी को परफ्यूम डे (Perfume Day) के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग अपने आप को खुश करते हैं। अगर आपको भी प्यार में धोखा मिला है तो आप इस दिन पसंदीदा परफ्यूम खरीद कर लगा सकते हैं। आप इस दिन किसी को पसंदीदा परफ्यूम भी गिफ्ट कर सकते हैं।
18 फरवरी- फ्लर्ट डे (Flirt Day)
वैलेंटाइन वीक के बाद एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है, जिसके चौथे दिन फ्लर्ट डे को सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन लोग नए रिश्ते बनाते हैं और नए-नए लोगों से मिलते हैं। इस दिन लोग अपने दिल को टूटने के बाद नए तरीके से तैयार करते हैं।
19 फरवरी- कन्फेशन डे (Confession Day)
कन्फेशन डे एंटी-वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन होता है। इस दिन को हर साल 19 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग अपने दिल की बातों को किसी अपने करीबी से खुलकर बताते हैं।
20 फरवरी- मिसिंग डे (Missing Day)
मिसिंग डे (Missing Day) एंटी-वैलेंटाइन वीक का छठा दिन होता है। इस त्योहार को हर साल 20 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग उन लोगों को याद करते हैं, जो कभी उनकी जीवन का हिस्सा हुआ करते थे, लेकिन अब वह नहीं हैं।
21 फरवरी- ब्रेकअप डे (Breakup Day)
एंटी-वैलेंटाइन वीक के अंतिम दिन को ब्रेकअप डे (Breakup Day) के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का मकसद पुरानी चीजों से खुद को मुक्त करना और नई शुरुआत करना होता है। यह दिन उन अहम दिनों में से होता है, जब लोग पुरानी यादों को भूलाते हैं और फिर से नई शुरुआत करते हैं। आगे पढ़िए- क्या बेहतर है, ट्रेडमिल या रनिंग?