How to Reverse Aging: हमेशा जवान रहना संभव नहीं है। न तो साइंस न ही कोई चमत्कार ऐसा करने में आपकी मदद कर सकता है। लेकिन हां, अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं साथ ही कुछ अच्छी आदतों को अपने जीवन में शुमार करते हैं तो आप लंबे समय तक जवान रह पाएंगे। साथ ही आप बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी धीमा कर सकते हैं। जवान और एक्टिव रहने के लिए क्या करना है, आइए जानते हैं इसके बारे में।

1- डाइट में शामिल करें ये चीजें

लंबे समय तक जवान रहने के लिए आपको पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, शुगर या फिर तला-भुना खाने से बचें।

2- व्यायाम करें

स्वस्थ्य और जवान रहने वाले लोग अपनी दिनचर्या में व्यायाम को जरूर समय देते हैं। इससे उनका शरीर लंबे समय स्वस्थ्य और जवान रहता है।

3- विटामिन डी जरूरी

जवान और एक्टिव रहने के लिए शरीर को विटामिन डी की जरूरत होती है। इसके लिए सबसे अच्छा स्त्रोत सूरज का प्रकाश होता है।

4- सनस्क्रीन का प्रयोग

चेहरे पर झुर्रियां आने से बचाने के लिए आपको सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे चेहरा उम्र से पहले बूढ़ा होने से बचता है।

5- भरपूर पिएं पानी

शरीर को सुंदर और जवान रखने के लिए आपको अपने शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए। इसलिए रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

6- स्मोकिंग से बनाएं दूरी

अगर आप उम्र से पहले बूढ़ा होने से बचना चाहते हैं तो आपको स्मोकिंग से दूरी बनानी चाहिए। क्योंकि इससे पूरे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

7- चाय-कॉफी से करें परहेज

चाय-कॉफी से दिन की शुरुआत करने की बजाए आप हेल्दी ड्रिंक पिएं। इसके लिए आप नारियाल पानी, सौंफ-अजवाइन का पानी पी सक ते हैं। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: बीमार होने से बचने के लिए कितने दिन बाद बदल देने चाहिए घर के गद्दे, तकिए और बर्तन? जानें समय और वजह

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।