सेब का सिरका जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसका सेवन करने से मोटापा कंट्रोल रहता है और कई बीमारियों का उपचार भी होता है। सेब का सिरका भूख को कंट्रोल करता है इसे खाने के बाद लम्बे समय तक भूख नहीं लगती। सेब के सिरके में कई जरूरी विटामिन, प्रोटीन और एंजाइम मौजूद होते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। इसमें मौजूद एसिटिक एसिड दिल को हेल्दी रखता है। इसका सेवन करने से स्किन से लेकर बालों तक की सेहत दुरुस्त रहती है। सेब के औषधीय गुणों को देखते हुए इसका इस्तेमाल सौन्दर्य समस्याओं का उपचार करने में किया जाता है।
सेब के सिरके में एसेटिक,सिट्रिक और एमिनो एसिड पाए जाते हैं। इन गुणों की वजह से ये स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल चेहरे पर करने से स्किन की कई समस्याओं का उपचार होता है। चेहरे के मुहांसों, झुर्रियों और डार्क सर्कल को दूर करने में सेब का सिरका बेहद असरदार साबित होता है। इसका इस्तेमाल स्किन पर करने से स्किन की कई समस्याएं दूर होती है।
सेब का सिरका अम्लीय होता हैं इसका मुख्य घटक एसिटिक एसिड है। इसमें विटामिन, खनिज लवण और अमीनो एसिड होता हैं। सेब के सिरके का उपयोग स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि सेब का सिरका स्किन की कौन-कौन सी समस्याओं का उपचार करता है।
मुहांसों को दूर करने में असरदार है सेब का सिरका:
सेब के सिरके का उपयोग मुहांसे वाली स्किन पर किया जाए तो मुहांसों से निजात पाई जा सकती है। एक भाग सिरके को तीन भाग पानी में मिलाएं। रूई को इस घोल में भिगोकर चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को स्किन पर लगाने से मुहांसों से निजात मिलेगी।
स्किन पर निखार लाएगा सेब का सिरका:
स्किन की रंगत में निखार लाएगा सेब का सिरका। स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने के लिए सेब के सिरके में कुछ बूंदे अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल की मिलाएं। अब इस पेस्ट को रूई की मदद से चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाए और उसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से वॉश कर लें। ये पेस्ट स्किन की रंगत में निखार लाएगा और स्किन को हेल्दी बनाएगा।
खुजली को दूर करेगा:
सेब का सिरका स्किन पर होने वाली खुजली को दूर करेगा। नहाने के पानी में थोड़ा सा सेब का सिरका मिलाएं और इससे नहा लें। खुजली वाले हिस्से में इस पानी का ज्यादा इस्तेमाल करें आपको खुजली से राहत मिलेगी।