गर्मियों का मौसम अब धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है। खासकर दिन के समय धूप होने लगी है। ऐसे में लोगों ने सनस्क्रीन लगाना भी शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि धूप में थोड़ी देर भी बाहर निकलने पर स्किन टैन होने लगती है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए लोग सनस्क्रीन लगाते हैं। हालांकि, अगर किसी कारणवश आपकी त्वचा पर Sunscreen सूट नहीं कर रही है या आप महंगे दामों के चलते सनस्क्रीन खरीदने से बचना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है।
यहां हम आपको 4 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी स्किन पर कुछ हद तक सनस्क्रीन की तरह ही काम कर सकती हैं और सन टैन से बचा सकती हैं। अधिक कमाल की बात यह है कि ये चीजें आपको अपनी रसोई में ही मिल जाएंगी। आइए जानते हैं इनके बारे में-
नेचुरल Sunscreen की तरह काम कर सकती हैं ये 4 चीजें-
नारियल तेल (Coconut Oil)
लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है नारियल तेल का। नारियल तेल को नेचुरल मॉइस्चराइजर कहा जाता है। हालांकि, बेहद कम लोग जानते हैं कि ये तेल स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में भी मदद कर सकता है।
फार्माकोग्नॉसी रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, नारियल तेल में लगभग 7 का प्राकृतिक एसपीएफ़ होता है। ऐसे में ये स्किन को हाई लेवल प्रोटेक्शन तो प्रदान नहीं कर सकता है लेकिन रोजमर्रा के उपयोग के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। कम धूप में रहने पर आप सनस्क्रीन की तरह नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बादाम का तेल (Almond oil)
कुछ रिपोर्ट्स के नतीजे बताते हैं कि एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन ई से भरपूर बादाम का तेल, यूवी किरणों के खिलाफ भी स्किन पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बना सकता है। इसमें 4.659 का SPF होता है। ऐसे में हल्की धूप में बाहर निकलने पर आप स्किन पर बादाम का तेल लगा सकते हैं।
शिया बटर (Shea Butter)
विटामिन और फैटी एसिड से भरपूर, शिया बटर भी स्किन को धूप से सुरक्षा प्रदान कर सकता है। इसे लेकर यूरोपियन सोसाइटी फॉर कॉस्मेटिक एंड एस्थेटिक डर्मेटोलॉजी द्वारा लिखित एक अध्ययन की रिपोर्ट बताती है, शिया बटर में 4-6 के आसपास एसपीएफ होता है। इसके अलावा ये त्वचा को कोमल बनाने और नमी प्रदान करने के लिए भी लोकप्रिय है।
गाजर के बीज का तेल (Carrot Seed oil)
इन सब से अलग गाजर में बीटा-कैरोटीन (Beta-Carotene) नामक तत्व पाया जाता है, जो त्वचा को UV किरणों से बचाने में मदद करता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो स्किन सेल्स को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है। हैरानी की बात यह है कि कुछ मामलों में इसका एसपीएफ़ 40 होता है।
उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- पनीर के बाद अब बाजार में बिक रहे नकली अंडे, इस तरह करें असली Egg की पहचान