हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। अक्षय तृतीया का धार्मिक और आध्यात्मिक काफी महत्व है, जिसके कारण इस दिन को अक्षय फल के नाम से भी जाना जाता है।
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को लगाएं ये भोग
अक्षय तृतीया के दिन आप भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को लौकी के हलवे का भोग भी लगा सकते हैं। यह काफी शुभ माना जाता है। गर्मी के मौसम में इसको खाने से शरीर ठंडा रहता है, जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसको बिना किसी प्याज और लहसुन के तैयार किया जाता है, जो भोग लगाने के लिए काफी परफेक्ट है।
लौकी का हलवा बनाने की सामग्री
- कद्दूकस की हुई दो कप लौकी
- 1 लीटर दूध
- तीन बड़े चम्मच घी
- आधा कप चीनी
- आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- बादाम, काजू, किशमिश (सूखे मेवे)
- तुलसी का पत्ता
घर पर कैसे बनाएं लौकी का हलवा?
लौकी का हलवा बनाने के लिए आप लौकी को लेकर सबसे पहले कद्दूकस कर लें। अब आप इसको हल्का घी में भूनें। अब इसमें दूध डालकर मीडियम फ्लेम पर पकाएं और लौकी को पूरी तरह से गला लें। इसमें चीनी डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और कटे सूखे मेवे डालें। कुछ समय तक इसको पकाने के बाद गैस बंद कर दें। इस तरह से आप लौकी के हलवे को तैयार कर सकते हैं। आप इसे पूजा के वर्तन में रखकर इसमें तुलसी का पत्ता ऊपर से मिलाएं और भगवान को भोग अर्पित करें।
लौकी का हलवा खाने के फायदे
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को लौकी का भोग लगाने के बाद आप इसको ग्रहण भी कर सकते हैं। यह पाचन के लिए काफी बेहतर होता है। इसमें फाइबर की मात्रा काफी अच्छी होती है। यह कम कैलोरी वाला भी होता है, जो वजन को भी बढ़ने से रोकता है।