Turmeric Benefits for Skin: गर्मियां आते ही लोगों को स्किन प्रॉब्लम्स का डर सताने लगता है। इस मौसम में पसीने से लेकर धूप की स्ट्रॉन्ग किरणों तक, सभी चेहरे को नुकसान पहुंचाने का कार्य करते हैं। ऐसे में स्किन की देखभाल करना जरूरी हो जाता है, नहीं तो चेहरे का निखार कम हो जाता है। हल्दी के कई औषधीय गुण होते हैं, जो चेहरे की चमक को बनाए रखने में कारगर है। सिर्फ यही नहीं, हल्दी में एंटीसेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। ये सब इस घरेलू मसाले को चेहरे के लिए रामबाण माना जाता है। आइए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका –

हल्दी, शहद और दही: इन तीनों चीजों को मिलाकर बनाए गए फेसपैक के इस्तेमाल से डार्क सर्कल्स और आंखों की सूजन को कम किया जा सकता है। यही नहीं, कई अन्य स्किन संबंधी परेशानियों को दूर करने में भी हल्दी सहायक है क्योंकि इसे नैचुरल हीलर कहा जाता है।

किन चीजों की होगी जरूरत – 
हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
शहद – 1 चम्मच
दही – 1 चम्मच

कैसे बनाएं: एक कटोरे में सभी सामग्रियों को मिला दें, फिर इसे अपनी आंखों के नीचे लगाएं। 15-20 मिनट तक इसे लगे रहने दें और फिर ठंडे पानी से इसे धो लें। सप्ताह में कम से कम 2 बार इसे इस्तेमाल करें।

हल्दी और गुलाब जल: त्वचा को मुलायम बनाने में हल्दी और गुलाब जल से बना फेस मास्क मददगार साबित हो सकता है। ये एक नैचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है। आप चाहें तो इसमें फ्रेश क्रीम डालकर स्मूद पेस्ट बना सकते हैं। कई स्किन समस्याओं से लड़ने में ये कारगर है।

किन चीजों की होगी जरूरत: 
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
गुलाब जल की कुछ बूंदें

क्या करें: एक छोटे से कटोरे में हल्दी पाउडर मिलाएं और उसमें कुछ बूंद गुलाब जल डालें। अब इससे एक स्मूद मिश्रण बनाएं, फिर चेहरे पर इस मास्क को लगाएं। कुछ देर बाद जब ये सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में 2 बार इसे लगाएं।

हल्दी, अंडे की सफेदी और नारियल तेल: पिंपल्स और दूसरे स्किन इंफेक्शन को दूर करने में हल्दी सहायक है। इसमें अंडे की सफेदी और नारियल तेल मिलाकर लगाने से मुंहासे दूर होते हैं और चेहरे पर निखार आता है। साथ ही, झुर्रियां कम होती हैं।

सामग्री – 
हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
नारियल तेल – 1 चम्मच

कैसे इस्तेमाल करें: एक छोटे बर्तन में हल्दी पाउडर मिलाएं, फिर कुछ बूंदें नारियल तेल डालें और उसमें एक अंडे की सफेदी मिलाएं। एक स्मूद मिश्रण तैयार करें। फिर जहां मुंहासे हैं उस जगह पर इसे लगाएं और 15-20 मिनटों तक रहने दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसे लगाएं।