Muh ki badbu kaise dur kare gharelu upay: मुंह से बदबू (Bad Breath) आने से बहुत सारे लोग शर्मिंदा होते हैं। ये ऐसी समस्या है जो एक बार साथ लग जाए तो आसानी से पीछा नहीं छोड़ती है। हमारे आसपास के कई सारे लोग किसी न किसी ओरल हेल्थ से परेशान रहते हैं। दांत और मसूड़ों पर फूड पार्टिकल्स चिपके रह जाते हैं। मुंह में मौजूद एनारोबिक बैक्टीरिया इन फूड पार्टिकल्स को तोड़ने का काम करता है। इससे मुंह में सल्फर कंपाउंड रिलीज होता है।
इसी के कारण मुंह में बदबू आती है। इसके अलावा मुंह की सही तरीके से सफाई न करने, कैविटी होने, पायरिया, जीभ साफ न होना, मसूड़ों में सूजन, ड्राई माउथ आदि के कारण भी कई बार मुंह से दुर्गन्ध आने लगती है। आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने मुंह की दुर्गन्ध दूर करने का आयुर्वेदिक तरीका बताया है। आइए जानें इसके बारे में।
मुंह की दुर्गन्ध दूर करने का आयुर्वेदिक तरीका
आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया सौंफ को उबालिए। सौंफ के पानी में दिव्यधारा औषधी मिलाइए। इस औषधी में नीलगिरी का तेल, लौंग का तेल, कपूर आदि होता है। सौंफ के उबले हुए पानी में दो-तीन बूंदें इसकी डालिए। आपको पानी करीब 400 एमएल लेना है। इसमें सिर्फ दो से तीन बूंदे मिलानी हैं। फिर इस मिश्रण से आपको गरारा करना हैं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक भी मिला सकते हैं। इससे मुंह की दुर्गन्ध दूर हो जाएगी।
इन बातों का रखें ध्यान
खाने के बाद मीठा खाने से बचें। मीठा खा भी रहे हैं तो तुरंत कुल्ला करें।
दिन में दो बार एक बार सुबह और दूसरी बार रात में सोने से ब्रश जरूर करें।
जीभ की सफाई का ध्यान रखें। माउथवॉश करना अपनी आदत में शुमार करें।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: Glowing Skin के लिए महंगी क्रीम की बजाए चेहरे पर लगाएं डॉक्टर रोबिन का बताया ये फेस पैक, किचन में रखी इन चीजों की पड़ेगी जरूरत