Aalta Design On Feet: अगर आपको मेहंदी लगाना नहीं आता है तो आप महावर या आलता लगा सकते हैं। ये बिलकुल क्विक है क्योंकि इससे आप अपने हाथ और पैरों को सजा सकते हैं। महावर और आलता लगाना वैसे बिलकुल सिंपल है पर आप कुछ टिप्स की मदद से इसे और खूबसूरत तरीके से लगा सकते हैं। जी हां, इसके लिए आपको एक ब्रश चाहिए, व्हाइट कुमकुम, ईयर बड्स, पेंसिल और आलता। तो, आइए जानते हैं आलता से अपने पैरों पर डिजाइन कैसे बनाएं। कौन से टिप्स इस दौरान आपके काम आ सकते हैं। जानें स्टेप बाय स्टेप इस डिजाइन को बनाने का तरीका

आलता कैसे लगाएं- Natural alta design for feet

सबसे पहले पेंसिल से करें डिजाइन

आलता लगाने से पहले आप इसे किसी बर्तन या डिब्बे में निकालकर रख रख लें। अब एक पेंसिल लें और इसमें आलता लगाकर पैरों में डिजाइन बनाएं। इसके लिए आप किसी पिन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना ये है कि तलवों के पास बेल बनाएं और पैरों के बीच में फूल। इसके बाद उंगलियों पर कुछ पत्तियों सा डिजाइन बनाएं या सिंपल डॉट्स।

ब्रश से लगाएं आलता

इसके बाद ब्रश से आलता लगाएं, ऐसे कि इसका डिजाइन अलग से उभरकर आए। सारे डिजाइन्स को भरते हुए रंग दें। इसके बाद ब्रश से ही उंगलियों के आस-पास आलता को भर दें। एड़ियों को भर दें और नाखूनों को भर दें। इस तरह आप पूरे डिजाइन को कंप्लीट कर लें। ऐसा करने के बाद आप दूसरे डिजाइन्स को बनाना शुरू करें।

ईयर बड्स से Polka Dots बनाएं

ईयर बड्स की मदद से पोल्का डॉट्स बनाएं। ये उंगलियों के पास एड़ियों को भरने के बाद अलग-अलग जगहों पर बनाएं। इससे पूरे डिजाइन्स को कंप्लीट करें। आप ये भी कर सकते हैं कि ब्रश की जगह ईयर बड्स की मदद से ही आप इस आलता डिजाइन को मना सकते हैं। इसके अलावा कलरिंग के लिए भी सिर्फ आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

व्हाइट कुमकुम से सजाएं

व्हाइट कुमकुम से आलता के आस-पास सजाएं और उसे एक सुंदर सा लुक दें। आपको करना ये है कि व्हाइट कुमकुम से डेट पोल्का डॉट्स के आस-पास सजाएं और इसे एक फूल का रूप दें। आप किसी और तरीके से भी इस डिजाइन को कंप्लीट कर सकते हैं। इस तरह से आप एक सुंदर तरीके से आलता लगा सकते हैं और अपने पैरों को सजा सकते हैं।