Hindi Diwas 2019: हर साल भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। भारत के लोगों के लिए यह एक गर्व की बात थी क्योंकि इस दिन भारत की संविधान सभा ने हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था। संविधान ने देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी आधिकारिक भाषा बन गई। हिंदी दिवस को भारतवासी बहुत धूम-धाम से मनाते हैं। कई स्कूल, कॉलेज और कार्यालय इस दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करते हैं। हिंदी भाषा जुड़े कुछ ऐसे रोजक तथ्य हैं जिनके बारे में कई लोगों को जानकारी नहीं है। ऐसे में आप इस आर्टिकल के जरिए इन तथ्यों को जरूर जान सकते हैं।

1. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने हिंदी की शिक्षा के लिए लगभग $114 मिलियन का बजट आवंटित किया था।

2.  ‘योग’, ‘ठग’, ‘चीता’ जैसे लोकप्रिय अंग्रेजी शब्द हिंदी द्वारा उधार लिए गए हैं। हिंदी शब्द ‘स्वदेशी’ को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल किया गया है, जो गर्व की बात है क्योंकि भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने ‘स्वदेशी’ शब्द का इस्तेमाल देशभक्ति के संकेत के रूप में किया था।

 3. भारत में हिंदी 18 करोड़ लोगों की मातृ भाषा है। करीब 30 करोड़ लोग ऐसे हैं जो हिंदी का इस्तेमाल अपनी दूसरी भाषा के रूप में करते हैं।

4. दुनिया में हिंदी को ताकतवर भाषाओं में शामिल किया गया है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा तैयार पावर लैंग्वेज इंडेक्स के मुताबिक वर्ष 2050 तक हिंदी दुनिया की ताकतवर भाषाओं में से एक होगी।

5. केंद्र और राज्य सरकारों की करीब 9 हजार वेबसाइट्स ऐसी हैं जो पहले अंग्रेजी में खुलती हैं। जबकि अंग्रेजी बहुत कम लोगों की पहली भाषा है। काश! यहां हिंदी को सम्मान मिले।

6. 1918 में महात्मा गांधी ने हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था। हिंदी को गांधी जी ने जनमानस की भाषा भी कहा था।

7.  दुनियाभर में लगभग 176 विश्वविद्यालय ऐसे हैं जहां हिंदी पढ़ाई जाती है। उनमें से 45 विश्वविद्यालय अमेरिका के हैं। इसके अलावा विदेश में 25 से ज्यादा पत्र-पत्रिकाएं रोज हिंदी में निकलती है।

हिंदी दिवस के इस खास मौके पर आप लोगों को हिंदी से जुड़ी इन रोचक तथ्यों की जानकारी जरूर होनी चाहिए। भारत के लोगों के लिए हिंदी उनकी राष्ट्रभाषा है इसलिए उन्हें इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी बातें पता होनी चाहिए।