Weekly Vegetable Meal: दिन में लंच से लेकर रात के डिनर तक में सब्जी में क्या बनाया जाए, यह सवाल अक्सर महिलाओं के परेशान करता है। अगर उनको कोई ये बता दे कि आज ये बना लो तो महिलाओं का काम बेहद आसान हो जाता है। नहीं तो बहुत सारा समय यही सोचने में गुजर जाता है कि आज क्या बनाऊं? ऐसे में यहां हम आपके लिए सोमवार से लेकर रविवार तक खाने में सब्जी में क्या बनाना है इसकी लिस्ट लेकर आए हैं। इससे आपको काफी मदद मिलेगी।

सोमवार- आलू-टमाटर की सब्जी

हफ्ते के पहले आप आलू-टमाटर की सब्जी बना सकते हैं। यह सब्जी घर में बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद होती है। इसे बनाना न केवल बेहद आसान होता है बल्कि इसे रोटी, चावल किसी के साथ खाया जा सकता है।

मंगलवार – लौकी की सब्जी

हफ्ते के दूसरे दिन आपको थोड़ी हेल्दी सब्जी बनानी चाहिए। इसके लिए आप लौकी चुनें। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। पेट के लिए भी ये सब्जी अच्छी होती है। आप लौकी से सब्जी, कोफते या लौकी-चना दाल बना सकते हैं।

बुधवार- बैंगन

बुधवार को आप बैंगन की सब्जी बनाएं। इससे आप सादा सब्जी या बैंगन का भरता बना सकते हैं। यह चावल, रोटी, पराठा सभी के साथ खाने में अच्छी लगती है। कई जगह चोखे की रूप में भी खाया जाता है।

गुरुवार- तोरई की सब्जी

हफ्ते के चौथे दिन आप तोरई की सब्जी बना सकते हैं। यह बच्चों को थोड़ी कम पसंद होती है। लेकिन शरीर के लिए अच्छी होती है। इसे आप गरम रोटियां के साथ सर्व करें। साथ में सलाह जरूर दें।

शुक्रवार – भिंडी

शुक्रवार के दिन आप भिंडी बना सतके हैं। इसमें आप भरवा भिंडी या फिर मसाला भिंडी तैयार कर सकती हैं। इसके साथ आप दाल बना सकते हैं। यह भी पूड़ी-पराठों, चावल और रोटी के साथ भी काफी स्वादिष्ट लगती है।

शनिवार – पनीर

शनिवार की शाम को आपको कुछ अच्छा पकाना चाहिए। इसके लिए आप पनीर चुन सकती हैं। पनीर से कई तरह की सब्जियां बनती हैं। कढ़ाई पनीर, पनीर दो प्याजा आदि कोई भी डिश बना सकती हैं। उसके साथ तंदूरी रोटी या फिर नान बनाकर भी आप तैयार कर सकते हैं।

रविवार- मिक्स वेज

रविवार को आप स्वादिष्ट मिक्स वेज बना सकती हैं। मिक्स वेज की सब्जी को आप चावल, पराठा, पूरी, रोटी के साथ भी सर्व कर सकती हैं। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: लौकी के साथ न खाएं ये 4 चीजें, बदलते मौसम में शरीर में हो सकती हैं परेशानियां