Dhokla recipe: अक्टूबर में लगातार कई त्योहार एक साथ पड़ रहे हैं। ऐसे में घरों में लोगों का जमावाड़ा तो लगेगा ही साथ ही रिश्तेदारों का भी आना-जाना लगा रहेगा। वहीं त्योहार पर घरों में पकवान भी बहुत बनते हैं। ऐसे में नाश्ते के लिए ढोकला हमेशा बेहतरीन ऑप्शन होता है। लेकिन आप अगर पुराने तरीके से बनने वाले ढोकला के टेस्ट से बोर हो गए हैं तो आप यहां हम आपके लिए 7 तरह की ढोकला रेसिपी लेकर आए हैं। ये त्योहार के लिए परफेक्ट स्नैक्स रेसिपी रहेंगी।
सैंडविच ढोकला
नाश्ते में आप सैंडविच ढोकला बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक परत ढोकला की होती है। इसके बाद मसाले लगाए जाते हैं। फिर लास्ट में ढोकला की दूसरी परत होती है।
पनीर ढोकला
पनीर से प्रोटीन मिलता है। ऐसे में आप पनीर से भी ढोकला बना सकते हैं। इसमें ढोकला के अंदर पनीर डाला जाता है। इसके अलावा आप बाहर से भी पनीर से गार्निश कर सकते हैं।
चुकंदर ढोकला
चुकंदर सभी को खाना चाहिए। इसे आप ढोकला बनाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे रंग और स्वाद दोनों बढ़ेगा। इसे तैयार करने के लिए ढोकला के बैटर में चुकंदर की प्यूरी मिलाएं।
मूंग दाल ढोकला
मूंग दाल का चीला तो आपने खाया होगा लेकिन क्या इसका ढोकला कभी ट्राई किया है। यह प्रोटीन से भरपूर होता है। ये शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
रवा ढोकला
सूजी यानि रवा से भी आप झटपट टेस्टी ढोकला बना सकते हैं। यह ढोकला काफी स्पंजी होता है। इसे बनाने के लिए दही और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है।
चावल और उड़द दाल का ढोकला
चावल और उड़द दाल का का इस्तेमाल करके भी आप ढोकला बना सकते हैं। यह स्वाद में स्वादिष्ट लगता है। साथ ही इसे बनाने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगता है।
खमन ढोकला
खमन ढोकला अमूमन हर घर में बनता है। बेसन से इसे तैयार किया जाता है। इसे भाप में पकाया जाता है। इसके बाद सरसों और हरी मिर्च के साथ तड़का लगाया जाता है।
पालक ढोकला
पालक से भी आप ढोकला बना सकते हैं। इसे खाने से न केवल आपको आयरन मिलेगा। बल्कि टेस्ट में भी लाजवाब लगेगा। इसमें पालक की प्यूरी को बैटर में मिलाया जाता है।