Janmashtami 2025: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव भक्ति, उमंग, उल्लास और उत्साह के साथ हर साल मनाया जाता है। इस बार जन्माष्टमी 16 अगस्त की है। ऐसे में देशभर के कृष्ण मंदिरों में इसको लेकर अलग की छटा देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप इस बार किसी विशेष जगह या मंदिर में जाकर जन्माष्टमी सेलिब्रेट करने का सोच रहे हैं तो यहां हम आपको ऐसे 5 लोकप्रिय स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां का धार्मिक-आध्यात्मिक माहौल आपका मन मोह लेगा।

इन जगहों पर धूमधाम से मनाई जाती है जन्माष्टमी | Janmashtami festival is celebrated in which state

मथुरा, उत्तर प्रदेश</strong>

जन्माष्टमी मनाए जाने के लिए आप भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा जा सकते हैं। यहां का धार्मिक-आध्यात्मिक माहौल आपका मन मोह लेगा। यहां जैसा दिव्य माहौल कान्हा के निकट महसूस करवाएगा।

वृंदावन, उत्तर प्रदेश

मथुरा के निकट वृंदावन वह स्थान है जहां भगवान कृष्ण की बाल लीलाएं हुई थीं। यहां आप बांके बिहारी, राधा रमण, इस्कॉन, गोविंद देव समेत तमाम मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।

गोकुल, नंदगाँव, बरसाना

जन्माष्टमी मनाने के लिए आप गोकुल, नंदगाँव, बरसाना जा सकते हैं। यहां कान्हा का बचपन बीता था। यहां आप कई मंदिरों के दर्शन कर सकते है। जन्माष्टमी पर यहां की छटा अलौकिक होती है।

गोविंद देव जी मंदिर, जयपुर (राजस्थान)

जयपुर शहर के शाही सिटी पैलेस के निकट बने गोविंद देव मंदिर में आप जन्माष्टमी मनाने जा सकते है। यहां का इतिहास काफी रोचक है। यहां आपको जन्माष्टमी पर भक्तिमय माहौल मिलेगा।

पुरी, ओडिशा

पुरी की जगन्नाथ यात्रा काफी फेमस है ही। साथ ही यहां पर जन्माष्टमी पर भी उत्सव होता है। कंस वध, कालिका दहन का नाट्य मंचन काफी लोकप्रिय है। झांकियों का जीवंत प्रदर्शन काफी अद्भुत होता है।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: जन्माष्टमी पर कान्हा को भोग लगाने के लिए मथुरा स्टाइल में बनाएं मेवा पाग, यहां से नोट करें रेसिपी | Dry Fruits Mewa Paag Recipe