आज यानी 31 अक्टूबर, गुरुवार को देशभर में दिवाली (Diwali 2024) का पर्व खूब धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हर ओर त्योहार की रौनक देखने को मिल रही है। लोग एक-दूसरे को दिवाली 2024 की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। इन सब से अलग शाम की पूजा-पाठ की तैयारियां भी अभी से होने लगी हैं।
गौरतलब है कि दिवाली के दिन घरों में लोगों का आना-जाना लगा रहता है, ऐसे में लोग अपने घरों को सुंदर सजाते हैं। इन सब से अलग दिवाली के मौके पर रंगोली बनाने की प्रथा भी सदियों से चली आ रही है। दरअसल, हिंदू धर्म में घरों में रंगोली बनाने को बेहद शुभ माना जाता है। यही वजह है कि दिवाली के मौके पर लोग अपने घर के अंगन में सुंदर रंगोली बनाते हैं। हालांकि, अगर इस बार आप काम के चलते रंगोली बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे या आपको रंगोली बनाना नहीं आता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है।
यहां हम आपके लिए गणपति बप्पा की रंगोली की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें लेकर आए हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप बेहद आसानी से अपने घर में रंगोली बना सकते हैं। वहीं, अधिक कमाल की बात यह है कि इसके लिए आपको केवल 5 मिनट का समय लगने वाला है। यानी आप केवल 5 मिनट में गणपति के रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन तस्वीरों पर-
5 मिनट में ऐसे बनाएं गणपति की रंगोली
आप इस तरह की रंगोली अपने आंगन में बना सकते हैं। इसके लिए आपको रंगोली के रंगों की जरूरत भी नहीं होगी। आप केवल आटे या चूने और लाल सिंदूर से ये रंगोली बना सकते हैं।
फूलों से बनाएं रंगोली
वहीं, आप चाहें तो इस तरह फूलों और पत्तियों की मदद से गणपति की रंगोली भी बना सकते हैं। ये भी दिखने में बेहद खूबसूरत लगने वाली हैं, साथ ही इन्हें बनाना भी बेहद आसान है।