जिंदगी में कौन सफल नहीं होना चाहता, हर किसी का मन होता है कि वो करियर में, बिजनेस में या अपनी नौकरी में ग्रो करे और सफलता पाए। लेकिन, सफलता पाना उतना आसान नहीं है जितना हमें लगता है। ये एक सतत प्रयास है जिसके लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना पड़ सकता है। दरअसल, अगर आपको सफल होना है आपके जीवन में कुछ बातों का होना बेहद जरूरी है। जैसे कि जापान के लोगों में होता है। वे अपनी जिंदगी में कुछ चीजों को गांठ बांधकर रखते हैं। क्या हैं ये चीजें, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
क्या है 5 Japanese Technique for Success
काइज़ेन-Kaizen (Continuous improvement)
काइज़ेन दो जापानी शब्दों का मिश्रण है जिनका मतलब है “अच्छा बदलाव” या “निरंतर सुधार”। काइज़ेन की उत्पत्ति द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के जापानी गुणवत्ता क्षेत्रों में हुई है, जहां लोगों ने देखा कि सफल होने के लिए अपने तरीकों में और अपने काम में रेगुलर सुधार की जरूरत है। इससे लगातार मेहनत करके आप उस काम में सफल हो सकते हैं या फिर ग्रो कर सकते हैं।
मुरी-Muri (Overburden or Unreasonable)
मुरी एक जापानी शब्द है जिसका अर्थ है “अत्यधिक बोझ या अनुचित”। दूसरे शब्दों में, जब भी आप अपनी क्षमता से अधिक अनुचित या अनावश्यक काम की मांग करके अपनी टीम को तनाव में डालते हैं तो आप मुरी बनाते हैं। तो आपको मुरी से बचना है। आपको किसी भी प्रकार के प्रेशर से बचना चाहिए क्योंकि जब प्रेशर कम होता है तो आप आराम से काम कर पाते हैं और अपना बेस्ट दे पाते हैं।
Gambette (Determination)
जापान में इस शब्द से लोग हमेशा प्रभावित रहते हैं। इसका मतलब होता है किसी भी चीज के लिए अपना बेस्ट देने की इच्छा रखना। जब आप इसे फॉलो करते हैं तो आज जल्दी ग्रो कर पाते हैं और फिर सफल हो पाते हैं। जापान के लोग इस चीज को पक्का फॉलो करते हैं। माना जाता है कि जब आप इस प्रकार से किसी काम को करते हैं तो आप पक्का सफल होते हैं।

Furo Shiki (Regular Practice)
यह शब्द संसाधनशीलता का प्रतीक है, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी प्रसारित होता है जो पूर्वजों के ज्ञान से जोड़ता है। तेजी से बदलाव और सुविधा के इस युग में, फुरोशिकी स्थिरता की कला है। सफल होने के लिए आपको भी यही करना है। आपको रेगुलर अभ्यास करना है और लगातार इस गति में आगे में बढ़ना है जिससे सफलता पाने में मदद मिल सकती है।
Forest Bathing (process of relaxation)
ये जापानी विश्राम की एक प्रक्रिया है। जापान में शिन्रिन योकू के नाम से जाना जाता है। पेड़ों के बीच शांत रहने और गहरी सांस लेते हुए अपने आस-पास की प्रकृति का अवलोकन करने की सरल विधि वयस्कों और बच्चों दोनों को तनाव मुक्त रहने और प्राकृतिक तरीके से स्वास्थ्य और खुशहाली को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है। इसके बाद शरीर और दिमाग खुद को रिस्टार्ट करता है और फिर से मेहनत करके खुश रहता है। आगे जानें Navjot Singh Sidhu ने 5 महीने में कैसे घटाया 33 किलो वजन