Sardi mein amla kaise khana chahiye: आंवला शरीर के लिए बेहद फायदेमंद चीज है। सर्दियों में इसे खाने से शरीर को कई तरह से फायदे मिलते हैं। इसलिए इसे सर्दियों का सुपरफूड भी कहा जाता है। इसे खाने से न केवल ठंड में बार-बार बीमार होने से बचा जा सकता है बल्कि सर्दी-जुकाम जैसी दिक्कतें भी कम होती हैं। इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर स्वस्थ रहता है। सर्दियों में आप आंवले का सेवन 5 तरीकों से कर सकते हैं।
सर्दियों में आंवला कैसे खाना चाहिए | How to Consume Amla in Winter
आंवले का जूस (gooseberry or amla Juice)
सर्दियों में अगर आप बीमार होने से बचना चाहते हैं तो आपको रोजाना आंवले का जूस पीना चाहिए। यह सेहत के लिए लाभदायक होता है। आप फ्रेश आंवला जूस घर में भी बना सकते हैं। इसके लिए आंवले को धोकर मिक्सी में इसका जूस निकाल लें। रोजाना सुबह खाली पेट यह जूस आप पी सकते हैं।
आंवले का चूर्ण (gooseberry or amla churna)
सर्दियों में आप आंवले के चूर्ण को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आंवले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर कुछ दिनों के लिए धूप में सुखाने के लिए रख दें। इसके बाद मिक्सर में डालकर पीस लें। आपका चूर्ण तैयार है। इसका सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं।
आंवले का मुरब्बा (gooseberry or amla murabba)
- ठंड में आंवले का मुरब्बा भी बेहद स्वाद लगता है। इसे घर में बच्चे से लेकर बड़े शौक से खाना पसंद करते हैं। आंवला मुरब्बा को सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका खाली पेट लेना होता है।
आंवले की चटनी और अचार (Amla Chutney and Pickle)
सर्दियों में आप आंवले से अचार या चटनी बनाकर भी खा सकते हैं। आंवले की चटनी और अचार दोनों को लंबे समय स्टोर किया जा सकता है। इसका सेवन आप नाश्ते, लंच किसी भी समय कर सकते हैं।
आंवले की कैंडी (gooseberry or amla candy)
सर्दियों में बच्चों को आंवला खिलाने के लिए आप उसकी कैंडी तैयार कर सकते हैं। इसे किसी भी समय खाया जा सकता है। यह सभी तरीके आंवला का सेवन करने के लिए बेस्ट हैं। सबसे ज्यादा फायदेमंद फ्रेश आंवला का घर में तैयार जूस ही माना जाता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
