Boiled sweet corn benefits: बारिश के मौसम में भुट्टा खाने का अपना ही मजा होता है। हर गली-नुक्कड़ पर आपको भुट्टा यानी छल्ली बेचने वाले खड़े दिख जाएंगे। वहीं कई जगह आपको भुट्टे की स्टॉल भी नजर आ जाती हैं। जहां मसालेदार स्वीटकॉर्न खूब बिकते हैं। कई लोगों को कोयले पर भुना भुट्टा पसंद आता है। वहीं बहुत सारे लोग उबला हुआ भुट्टा खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ये स्वादिष्ट चीज आपके सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। आइए जानते हैं बारिश के मौसम में उबला भुट्टा खाने के 5 फायदे।
स्किन
उबला भुट्टा खाने से स्किन को विटामिन A, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। इससे चेहरे पर झुर्रियां कम पड़ने की संभावना रहती है। यह बढ़ते उम्र के लक्षणों को कम करता है।
आंख
मक्के के दाने beta-carotene से भरपूर होते हैं। यह विटामिन A के निर्माण में मदद करता है। इसे खाने से आंखों की दृष्टि में सुधार होता है। साथ ही आंखों में होने वाली दिक्कतों से दूर रखता है।
वजन
जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, ऐसे लोग उबले हुए भुट्टे का सेवन करें। इन्हें खाने से लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है। इसलिए भूख कम लगती है। इसके चलते वजन घटाने में मदद मिलती है।
एनर्जी
उबले मक्के के दाने खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। क्योंकि इनमें स्टॉर्च होता है। इसे खाने से शरीर की एनर्जी बूस्ट होती है। आप इसे उबालकर बिना मसाले के खाएंगे तो आपको ज्यादा फायदा मिलेगा।
ये लोग न खाएं उबला भुट्टा
उबला हुआ भुट्टा यूं तो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों को इसे खाने से बचना चाहिए। या फिर डॉक्टर की सलाह पर बहुत कम मात्रा में खाना चाहिए। इससे उनका ब्लड शुगर का स्तर प्रभावित हो सकता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।
