Hing for weight loss: क्या आप अपनी बढ़ती चर्बी से परेशान हैं। क्या आपका पेट निकलता जा रहा है और आप इसे कंट्रोल नहीं कर पा रहे। ऐसे में जरूरत है कि सबसे पहले तो आप अपना डाइजेशन सही करें, कैलोरी बर्न करें और फिर वेट लॉस की कोशिश करें। इन तमाम कामों में हींग का इस्तेमाल (asafoetida for weight loss) बेहद कारगर तरीके से काम कर सकता है। दरअसल, हींग में कई ऐसे बायोएक्टिव गुण होते हैं जो कि डाइजेशन तेज करने के साथ वेट लॉस में तेजी ला सकते हैं। इसके अलावा भी वेट लॉस में हींग के इस्तेमाल के कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं वेट लॉस के लिए कैसे करें हींग का सेवन।
वेट लॉस के लिए कैसे करें हींग का सेवन-How to use asafoetida for weight loss
हींग का पानी पिएं
हींग का पानी वेट लॉस में तेजी से मदद कर सकता है। इसके लिए आपको करना ये है कि हींग को पानी में उबाल लें और फिर इस पानी को एक गिलास में डालें। हल्का ठंडा होने पर इसमें थोड़ा सा काला नमक और नींबू का रस मिलाएं। अब इसे पी लें। ये आपका मेटाबोलिज्म तेज करने के साथ कैलोरी बर्न करने और फिर वेट लॉस में तेजी लाने में मददगार है। इससे पेट साफ होता है, शरीर की गंदगी फ्लश आउट हो जाती है और फिर वजन घटाने में मदद मिलती है।
हींग और घी का सेवन करें
हींग और घी का सेवन करना तेजी से वजन घटाने में मदद कर सकता है। दरअसल, ये दोनों आंतों को साफ करने का काम करते हैं। आपको करना ये है कि घी गर्म करें और इसमें हींग डाल लें। इसके बाद इसे हल्का ठंडा करके खा लें। एक गिलास गुनगुना पानी पी लें। ये आंतों की सफाई करने के साथ पेट की गंदगी को फ्लश ऑउट करने और फिर वेट लॉस में तेजी लाने में मददगार है। तो रोजाना रात में सोने से पहले ये एक काम जरूर करें।
हींग और चावल का पानी
चावल का पानी पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है खासकर कि अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं तो। आपको करना ये है कि चावल को भगोने में पकाएं और इसका पानी निकाल लें। इसमें हींग और नमक मिलाएं और फिर पी जाएं। कुछ दिनों तो दिन में 1 बार इसे जरूर फॉलो करें। ऐसा करना वेट लॉस में तेजी से मदद कर सकता है।