हमारे खाने का एक बड़ा हिस्सा है दाल। दाल-चावल या बिना दाल-रोटी के हम अपने खाने की कल्पना भी नहीं कर सकते। पर हर बार दाल में वही जीरे का तड़का मारकर इसका स्वाद एक जैसा ही हो जाता है। साथ ही इस एक स्वाद को खाते-खाते कई बार हम बोर भी हो जाते हैं। ऐसे में आप दाल में लड़का लगाने के लिए इन 3 टिप्स को अपना सकते हैं जो कि दाल के पूरे स्वाद (tadka recipe for dal) को बदल सकता है। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं ये 3 चीजें जिसका तड़का दाल का पूरा स्वाद बदल देगा।
दाल में लगाएं इन 3 अलग-अलग चीजों का तड़का-3 types of tadka for dal
काली सरसों और करी पत्ते का तड़का
अगर आप किसी भी दाल का अचानक से स्वाद बदलना चाहते हैं तो काली सरसों और करी पत्ता को घी में पकाकर इसका तड़का लगाएं। ऐसा करना दाल के पूरे स्वाद को ही बदल सकता है। इसके अलावा आप इसमें ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस भी मिला सकते हैं जो कि पूरे स्वाद को अलग करने का काम करता है।
लौंग और घी का तड़का
अगर आप चने की दाल बना रहे हैं तो आप घी और लौंग का तड़का लगा सकते हैं। इससे दाल का टेस्ट पूरी तरह से बदल जाता है। लौंग का थोड़ा कसैला स्वाद दाल के टेस्ट को पूरी तरह से बदल सकता है। चने की दाल के अलावा आप मूंग दाल और फिर अरहर दाल में भी आप तड़का लगा सकते हैं।
लहसुन का तड़का
अगर आप लहसुन का तड़का लगाएं तो दाल का स्वाद ही बदल जाएगा। इसका टैंगी स्वाद आपकी दाल को एक नया स्वाद दे देगा। तो आपको करना ये है कि घी गर्म करें और इसमें आप लहसुन की 5 कलियां डालें। जैसे कि लहसुन पकने लगें इस दाल में डाल लें। इसके बाद दाल मिलाएं और फिर इसे सर्व करें।
इसके अलावा दाल बनाते समय ध्यान रखें कि इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ा खटाई मिलाएं। इसके अलावा दाल बनाते समय ही इसमें प्याज, टमाटर और एक हरी मिर्च बीच से काटकर डाल लें। इसके बाद जब दाल पक जाए तो इसे इन चीजों से तड़का लगाएं।