Curd Face Pack Benefits: दही में एक-दो नहीं कई तरह के गुण होते हैं। ये न केवल पेट के लिए अच्छा होता है बल्कि इसे लगाने से स्किन पर भी गजब के फायदे नजर आते हैं। दही को चेहरे पर लगाने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है। साथ ही प्राकृतिक नमी भी मिलती है। इसे फेस मास्क से लेकर आप क्लींजर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाला लैटिक एसिड स्किन की गहराई से सफाई करता है। आइए जानते हैं चेहरे पर दही लगाने के फायदे और खट्टे दही से फेसपैक बनाने के तरीके। ये इतने प्रभावी हैं कि आपको बार-बार पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

रोज चेहरे पर नहीं लगाने के फायदे

1- दही लगाने से स्किन की इलास्टिसिटी बेहतर होती है।
2- इसे स्किन में शामिल करने से चेहरे पर चमक आती है।
3- रोजाना चेहरे पर दही लगाने से स्किन मुलायम बनती है।
4- दही में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है। इसलिए इसे लगाने से सूजन कम होती है।
5- दही लगाने से स्किन गर्मियों में भी हाइड्रेटेड रहती है।
6- दही नेचुरल एक्‍सफोलिएट करने का काम करता है।
7- इससे स्किन पोर्स साफ होते हैं। साथ ही पिपंल्स जैसी दिक्कते नहीं होती हैं।
8- स्किन पर दही लगाने से डेड स्किन रिमूव होती है।
9- इसके साथ ही चेहरे से टैनिंग की दिक्कत भी कम होती है।
10- दही नेचुरल ब्‍लीचिंग प्रॉपर्टीज का भी काम करता है। स्किन टोन को सुधारता है।

खट्टे दही से फेस पैक बनाने के तरीके

बेसन और दही का पैक

ऑयली स्किन वाले लोगों को दही और बेसन का फेसपैक लगाना चाहिए। इसे बनाने के लिए सबसे पहले 2 बड़े चम्मच दही लें। इसमें एक बड़ा चम्मच बेसन मिलाएं। अच्छे से मिक्स करें। चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट सूखने के बाद धो लें।

हल्दी और दही

ग्लोइंस फेस पाने के लिए आप दही में हल्दी मिलाकर लगाएं। ये फेसपैक बनाने के लिए सबसे पहले दही में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। करीब 10 मिनट बाद पानी से धो लें।