जिम्बाब्वे के 17 साल के विकेटकीपर डेन शैडेनडोर्फ का मैदान पर खेलते हुए एक वीडियो (VIDEO) वायरल (VIRAL) हो रहा है। इस वीडियो में वे स्टम्पिंग करते दिख रहे हैं। क्रिकेट के खेल में स्टम्पिंग करना कोई नई बात नहीं है, लेकिन शैडेनडोर्फ ने जिस बखूबी के साथ अपने काम को अंजाम दिया है, वह काबिलेतारीफ है। जिम्बाब्वे की अंडर-19 क्रिकेट टीम के इस विकेटकीपर की सोशल मीडिया पर यूजर्स महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) से तुलना कर रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा कि वीडियो देखने के बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी डेन शैडेनडोर्फ (Dane Schadendorf ) की तारीफ करने से नहीं चूकेंगे।
यह वीडियो दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में खेली गई Quadrangular अंडर-19 (Under-19) सीरीज (Series) में न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे की टीमों के बीच खेले गए मैच का है। यह तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ मुकाबला था। इस मैच में जिम्बाब्वे ने 3 गेंदें शेष रहते न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 विकेट से जीत हासिल की। न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया।
न्यूजीलैंड के बेकहम व्हीलर-ग्रीनॉल (Beckham Wheeler-Greenall) बल्लेबाजी कर रहे थे। बाएं हाथ के स्पिनर ताडीवानाशे न्यांगानी (Tadiwanashe Nyangani) ने उन्हें गेंद फेंकी। यह गेंद ग्रीनॉल के लेग साइड की ओर जा रही थी। ग्रीनॉल ने इसे आगे बढ़कर मारने की कोशिश की, लेकिन वे चूक गए। चूंकि लेग साइड की ओर जा रही थी, इसलिए विकेट के पीछे खड़े डेन शैडेनडोर्फ को पकड़ने के लिए अपने बाईं ओर भागना पड़ा। हालांकि, जब उन्होंने देखा कि ग्रीनॉल क्रीज से बहुत बाहर हैं तो उन्होंने बिना पलटे वहीं गेंद को पकड़ा और स्टम्प की ओर फेंका। शैडेनडोर्फ का थ्रो इतना सटीक था कि ग्रीनॉल के वापस क्रीज पर पहुंचने से पहले गेंद उनकी गिल्लियां बिखेर चुकी थी।
This stumping from Zimbabwe U19’s Dane Schadendorf is out of this world.
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) January 14, 2020
डेन शैडेनडोर्फ के इस शानदार काम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। कुछ लोग उनकी तुलना दुनिया के दिग्गज विकेटकीपरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी से कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘उन्होंने हीली या धोनी जैसा काम किया।’ ऑस्ट्रेलिया के इयान हीली की गिनती भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में होती है। एक ने लिखा, ‘संगकारा की तरह’, दूसरे ने उत्तर दिया, ‘ब्रिलियंट।’ एक अन्य यूजर्स ने ट्वीट किया, उसने लिखा, ‘मैजिक’।

