भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल मैदान के अलावा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। उनकी कोरियोग्राफर और डेंटिस्ट पत्नी भी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के लिए लगातार अपने फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके डांस वीडियो काफी पसंद भी किए जाते हैं। धनश्री वर्मा ने 4 अप्रैल 2022 को इंस्टाग्राम अपना एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह नाइजीरियाई सिंगर और रैपर डिवाइन इकुबोरो (Divine Ikubor) के कॉम डॉउन ( Calm Down) एल्बम के गाने पर डांस करती दिख रही हैं।

धनश्री वर्मा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, आग के बीच से चली, ‘तूफानों में डांस किया। मैं एक वाइब (अनुभूति) हूं। क्या उन्होंने आपको पहले नहीं बताया था?’ धनश्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पांच घंटे में ही इस पर 1.3 लाख से ज्यादा लाइक्स और करीब 500 कमेंट्स आ चुके थे। युजवेंद्र चहल ने भी धनश्री के इस वीडियो पर कमेंट किया है।

चहल ने कमेंट में लिखा, ‘न्यूक्लियर बम (Nuclear Bomb).’ इसके बाद चहल ने दिल और हंसने वाली इमोजी भी पोस्ट की है। धनश्री ने भी पति के कमेंट का जवाब दिया है। धनश्री ने लिखा, ‘बेशक।’ इसके बाद उन्होंने हंसने वाली इमोजी पोस्ट की। धनश्री ने आगे लिखा, ‘It’s almost time to meet em boys.’ धनश्री का जवाब पढ़ने के बाद चहल ने कोई कमेंट नहीं किया। धनश्री वर्मा का वह वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की लव स्टोरी 2020 में लॉकडाउन के दौरान सुर्खियों में आई थी। चहल और धनश्री ने अगस्त 2020 में सगाई की और 22 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंध गए थे। धनश्री पेशे से कोरियोग्राफर और डांसर हैं। उनकी खुद की एक डांस कंपनी है। इसके अलावा वह डांसर से पहले डेंटिस्ट भी हैं।

बात अगर युजवेंद्र चहल की करें तो वह इस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में व्यस्त हैं। वह आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। आईपीएल 2022 में अब तक युजवेंद्र चहल ने 2 मैच में 5 विकेट लिए हैं। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में तीसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के उमेश यादव हैं। उनके 3 मैच में 8 विकेट हैं। दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के राहुल चाहर हैं। राहुल चाहर ने 3 मैच में 6 विकेट लिए हैं।