भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड के दौरे पर नहीं जा रहे हैं। चहल इन दिनों अपने घर पर फैमिली के साथ हैं। उनके पिता-माता हाल ही में कोविड-19 पॉजिटिव हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दोनों अब ठीक है। चहल भारतीय खिलाड़ियों में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले क्रिकेटर हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पत्नी धनश्री वर्मा उनकी पोल खोल रही हैं।

दरअसल, फ्रेंड्स (Friends) के मशहूर टीवी शो था। अब हाल ही में फ्रेंड्स: द रियूनियन (Friends: The Reunion) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। चहल ने इसी शो का ट्रेलर शेयर किया। इस पर उनकी पत्नी ने ही उनका मजाक उड़ा दिया। वीडियो में धनश्री ने कहा है कि चहल ने फ्रेंड्स का एक भी एपिसोड नहीं देखा है। इसके बावजूद वे स्टोरी डाल रहे हैं। इस पर चहल ने कहा कि उन्होंने पूरा एपिसोड देख रखा है। इस पर धनश्री ने उनसे एक सवाल किया जिसका वो जवाब नहीं दे सके।

‘फ्रेंड्स: द रीयूनियन’ (Friends: The Reunion) के नाम से 27 मई को इस नए सीजन को ऑन एयर किया जाएगा। एक बार फिर से जेनिफर एनिस्टन, कर्टेनी कॉक्स, लिसा कुड्रो, मैट लेब्लांक, मैथ्यू पेरी और डेविड शिमर की दोस्ती दर्शकों के दिलों पर राज करेगी। ‘फ्रेंड्स’ शो साल 2004 में खत्म हो गया था और अब 17 साल बाद शो का रीयूनियन हो रहा है। ‘फ्रेंड्स: द रीयूनियन’ का ट्रेलर से पहले टीजर रिलीज किया था।

चहल कोरोना काल में लोगों की काफी मदद कर रहे हैं। उन्होंने बेंगलुरू में कोविड मरीजों की मदद के लिए 2 लाख रुपए दान किए थे। इसके अलावा अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के अपील उन्होंने 95 हजार रुपए दान में दिए थे। धनश्री और चहल ने पिछले साल दिसंबर में आईपीएल 2020 खत्म होने के बाद शादी की थी। चहल को इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम में नहीं चुना गया है। उन्हें श्रीलंका दौरे पर जाने वाली टीम में चुना जा सकता है।