भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक मार्च 2022 को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह अपनी मां के साथ शरारत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवराज अपनी मां शबनम सिंह को गलत हाथ देकर बेवकूफ बनाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो देखने से पता चलता है कि शबनम सिंह अपने बेटे युवराज की मदद करना चाहती हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि उनकी मां दाहिना हाथ लेती हैं। उस पर एक उपकरण बांध रही हैं, युवराज उनसे पूछ रहे हैं कि मां आप क्या कर रही हैं। इसके बाद युवराज खुलासा करते हैं कि चोट तो उनके दूसरे हाथ में लगी है। इसके बाद कमरे में मौजूद हर कोई हंसने लगता है।

युवराज सिंह ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘मां के साथ एक बार फिर Prank किया।’ उन्होंने वीडियो को शबनम सिंह के इंस्टाग्राम पर टैग भी किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो पर अब तक करीब 3 लाख लाइक्स आ चुके हैं। सैकड़ों लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं।

युवराज सिंह के इस वीडियो पर कमेंट्स करने वालों में भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav), पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की पत्नी और ‘चक दे इंडिया’ की अभिनेत्री सागरिका घाटगे और संयुक्त अरब अमीरात के क्रिकेटर चिराग सूरी ने भी कमेंट्स किए हैं। चिराग सूरी आईपीएल में गुजरात लॉयंस की ओर से भी खेल चुके हैं। वह वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

बता दें एक दिन पहले यानी 28 फरवरी 2022 को ही युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो के जरिए उन्होंने पत्नी हेजल कीच को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं थीं। वीडियो में वह हेजल कीच संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिख रहे हैं।

युवराज ने वीडियो कैप्शन में लिखा था, ‘मामा बीयर को बर्थडे की शुभकामनाएं। अकेले ही सारा केक मत खा जाना। मैं जल्द ही अपने बेबीज से मुलाकात करूंगा।’ युवराज सिंह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था।