भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह भले ही लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हो। लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी सक्रिय रहते हैं। युवराज सिंह और उनकी वाइफ हेजल कीच अक्सर इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के साथ फोटोज अपलोड करते रहते हैं।

हाल ही में युवराज की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। हेजल ने 28 फरवरी को अपना 32वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर युवराज ने एक लेट नाइट पार्टी का आयोजन किया, जिसमें उनके करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया। इस पार्टी की फोटोज हेजल और युवराज ने अपने-अपने इस्टाग्राम पर शेयर की।

इस पार्टी में युवराज के साथी क्रिकेटर और दोस्त हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा, आशीष नेहरा, जहीर खान, अजीत अगरकर, आशीष चौधरी और टीवी प्रेजेंटर गौरव कपूर हेजल का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आए। युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें हेजल केक काटतीं दिख रही हैं। यह नहीं वीडियो में आशीष नेहरा हेजल के चेहरे पर केक लगा रहे हैं। वहीं हेजल, भी नेहरा को केक लगाती नजर आईं।

गौरतलब है कि युवराज और हेजल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दो साल के लंबे चले रिलेशनशिप के बाद स्टार क्रिकटर युवराज सिंह ने एक्ट्रेस हेजेल के साथ 30 नवंबर 2016 में शादी रचाई थी। दोनों ने शादी पंजाबी रीति रिवाजों के साथ चंड़ीगढ़ के पास फतेहगढ़ साहिब में शादी की थी। इसके बाद गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद न्यूली वेड कपल युवराज सिंह और हेजल कीच ने दिल्ली में पोस्ट सेलिब्रेशन की ग्रैंड पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट की जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की थी।