भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने क्रिकेट में जो सफलता हासिल की है उसका श्रेय वह अपने पिता जोगराज सिंह को देते हैं। हालांकि उनकी जिंदगी में मां शबनम की भी उतनी ही भूमिका है। अपनी मां के जन्मदिन के मौके उन्होंने वीडियो शेयर करके भावुक पोस्ट भी लिखा।

युवराज सिंह ने मां को कहा आलसी

/

/

युवराज ने मां के लिए वीडियो शेयर की। वह इस वीडियो में अपनी मां को काम करने की हिदायत देते हुए उन्हें मजाक में आलसी मां भी कहा। उन्होंने कहा, ‘कुछ करोगी नहीं तो पीठ में दर्द होगा। कुछ करो। काम करो। आलसी माता काम करो।’ इस वीडियों में उनकी मां शबनम की कई पुरानी तस्वीरें हैं। कुछ तस्वीरों में वह युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल कीच के साथ भी नजर आ रही हैं। वहीं शबनम की कुछ सिंगल तस्वीरें भी इस वीडियो में हैं।

युवराज सिंह ने शेयर किया भावुक वीडियो

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा ‘ओजी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं। जीवन के सबक और मेरी हर ‘मूर्खतापूर्ण बातें (Silly Points)’ सहनशीलता और शालीनता से संभालने के लिए धन्यवाद। आपसे बहुत प्यार करता हूं। सारा केक अकेले मत खा लेना।’

योगराज सिंह ने दिया था तलाक

युवराज सिंह के पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह ने शबनम सिंह से पहली शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बेटे थे। युवराज और जोरावर सिंह। तलाक के बाद युवराज सिंह अपने मां के साथ ही रहते थे लेकिन उनकी क्रिकेट ट्रेनिंग पिता जोगराज करते थे। शबनम के बाज योगराज सिंह ने पंजाबी एक्ट्रेस नीना बुंदेल से शादी की थी। हालांकि शबनम ने दूसरी शादी नहीं की।

युवराज सिंह दुनिया के उन चुनिंदा क्रिकेटर्स में शामिल हैं जिन्होंने एक ओवर में छह छक्के लगाए हैं। उन्होंने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। भारत के लिए 40 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 1900 रन बनाए हैं। युवराज ने टेस्ट में तीन शतक और 11 अर्धशतक जमाए हैं। युवराज सिंह ने 304 वनडे मैच भी खेले हैं जिसमें उनके नाम 14 शतक और 52 अर्धशतक जमाए हैं।