भारत-बांग्लादेश के बीच कानपुर टेस्ट में यशस्वी जायसवाल बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने चूक गए। उनके पास टेस्ट में दुनिया और भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका था। टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक के नाम है। भारत के लिए यह करनामा ऋषभ पंत ने किया है।

IND vs BAN 2nd Test Day 4 LIVE Score: Watch Here

भारत के लिए टेस्ट में जायसवाल संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने। पंत के 28 गेंद के अलावा दिग्गज कपिल देव ने 30 गेंद पर अर्धशतक जड़ा है। यशस्वी के अलावा शार्दुल ठाकुर ने 31 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। जायसवाल 51 गेंद पर 72 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने तब तक 14.2 ओवर में 2 विकेट पर 127 रन बना लिए थे।

यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई

भारत को यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। यशस्वी जायसवाल ने हसन महमूद को पहले ओवर में लगातार 3 चौके जड़े। अगले ओवर रोहित शर्मा ने खालिद अहमद लगातार 2 छक्के लगाए। उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर खाता खोला। दोनों ने काफी विस्फोटक बल्लेबाजी की।

IND vs BAN: भारत ने 61 गेंद पर जड़ दिए 100 रन, तोड़ा खुद का ही 1 साल पुराना रिकॉर्ड

यशस्वी ने 31 गेंद पर ठोका पचासा, लेकिन नहीं तोड़ पाए सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड, जानें किसके नाम है कीर्तिमान

मिस्बाह का रिकॉर्ड तोड़ सकते थे यशस्वी

रोहित शर्मा चौथे ओवर में जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 3.5 ओवर में 1 विकेट पर 55 रन था। उन्होंने 11 गेंद पर 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 23 रन बनाए। तब यशस्वी 13 गेंद पर 30 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके पास मिस्बाह उल हक का रिकॉर्ड तोड़ने का अच्छा मौका था। अगली 5 गेंदों पर 2 रन बनाने के बाद यशस्वी ने लगातार दो चौके जड़े। फिर वह 3 डॉट गेंद खेल गए। 23 गेंद पर उन्होंने 40 रन बनाए थे। पंत का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उनके पास 4 गेंद थीं। सूची में कपिल देव से आगे रहने के लिए 6 गेंद थीं। दोनों से आगे नहीं निकल पाए।