मशहूर रेसलर हल्क होगन (टेरी बोलिया) का गुरुवार (24 जुलाई) को 71 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुखर समर्थक होगन उन रेसलर्स में से एक थे, जिनकी वजह से WWE लोकप्रिय हुआ। 1980 और 1990 के दशक में हल्क होगन ने प्रसिद्धि हासिल की। उन्होंने फिल्मों में अभिनय किया और दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई।
हल्क होगन की मौत को लेकर WWE ने एक्स पर कहा, ” WWE को यह जानकर दुख हुआ है कि WWE हॉल ऑफ फेमर हल्क होगन का निधन हो गया है। पॉप कल्चर की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक होगन ने 1980 के दशक में WWE को वैश्विक पहचान दिलाने में मदद की थी।”
पहले रेसलमेनिया में लड़े
होगन WWE के पांच दशक के इतिहास में सबसे बड़े स्टार थे। 1985 में हुए पहले रेसलमेनिया में वे मुख्य आकर्षण थे। इस इवेंट में उन्होंने आंद्रे द जाइंट और रैंडी सैवेज से लेकर द रॉक और अब कंपनी के चेयरमैन विंस मैकमोहन तक का सामना किया। होगन ने छह WWE चैंपियनशिप जीतीं और 2005 में सिल्वेस्टर स्टेलोन द्वारा WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किए गए।
फिल्म और टेलीविजन शो में दिखे
होगन कई फिल्मों और टेलीविजन शो में दिखाई दिए। इनमें VH1 पर उनके जीवन पर आधारित एक रियलिटी शो, “होगन नोज बेस्ट” भी शामिल है। हल्क होगन WWE के पांच दशक के इतिहास में सबसे बड़े स्टार थे। 1985 में हुए पहले रेसलमेनिया में वे मुख्य आकर्षण थे। उन्होंने छह WWE चैंपियनशिप जीतीं और 2005 में सिल्वेस्टर स्टेलोन द्वारा WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किए गए।
विवादों से भी रहा नाता
होगन विवादों में भी रहे। 2012 में उन्होंने गॉकर पर मुकदमा दायर किया। इस साइट ने एक गुप्त रूप से रिकॉर्ड किया गया अश्लील टेप प्रकाशित किया था, जिसमें उन्हें नस्लवादी भाषा का प्रयोग करते हुए भी दिखाया गया था। उन्होंने निजता के हनन के मामले में 140 मिलियन डॉलर के मुकदमे में जीत हासिल की। बाद में 31 मिलियन डॉलर में समझौता हुआ। इससे गॉकर दिवालिया हो गया।
हॉल ऑफ फेम से भी हटाए गए
नस्लीय अपशब्दों के कारण होगन को 2015 में WWE हॉल ऑफ फेम से भी हटा दिया गया। इसे 2018 में फिर से बहाल किया गया। 2020 में प्रसिद्ध NWO (न्यू वर्ल्ड ऑर्डर) के सदस्य के रूप में फिर से शामिल किया गया। उन्होंने इसकी सह-स्थापना की थी। होगन ने 1996 में हील यानी खलनायक बनने और खुद को “हॉलीवुड होगन” के तौर पर फिर से स्थापित करने के लिए किया।
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक
हाल के वर्षों में होगन राजनीति में काफी सक्रिय रहे। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया और MAGA आंदोलन के साथ जुड़े। 2024 के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में होगन तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने भाषण के बीच में अपनी शर्ट फाड़कर उसके नीचे ट्रंप/वेंस कैंपेन की टी-शर्ट दिखाई। होगन अक्सर रिंग में ऐसा किया करते थे। ट्रंप खुद लंबे समय से कुश्ती के प्रशंसक और WWE हॉल ऑफ फेमर रहे हैं। वह अक्सर होगन की प्रशंसा करते थे और उन्हें अपने चुनावी कार्यक्रमों में शामिल करते थे।
टेरी बोलिया कैसे बने हल्क होगन
होगन का जन्म 11 अगस्त, 1953 को कंस्ट्रक्शन फोरमैन और डांस टीचर के घर हुआ था। उन्होंने रेसलिंग में रुचि लेने के लिए साउथ फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी की पढ़ाई छोड़ी और 1977 में पेशेवर रूप से डेब्यू किया। मार्वल कॉमिक्स के पात्र से समानता के कारण उन्होंने हल्क नाम अपनाया। 1970 के दशक के अंत में उन्हें एक आयरिश-अमेरिकी नायक का रूप देने के लिए उनके नाम में “होगन” शब्द जोड़ा गया। उनके शुरुआती करियर में कड़ी प्रतिद्वंद्विता और पर्दे के पीछे की राजनीति का बोलबाला रहा, लेकिन उनकी असली ताकत प्रशंसकों से जुड़ना था। उनके परिवार में उनकी पत्नी, स्काई डेली होगन, उनकी बेटी, ब्रुक होगन, बेटा, निक होगन और दो पोते-पोतियां हैं।