Shubman Gill Sara Tendulkar: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ज्यादा समय नहीं बचा है। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी लंदन पहुंच चुके हैं। द ओवल मैदान पर सात जून से टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का सामना करने उतरेगी। भारतीय खिलाड़ियों ने इसके लिए जमकर तैयारी भी शुरू कर दी है। आईपीएल 2023 की ऑरेंज कैप जीतने वाले शुभमन गिल भी देरी से ही पर लंदन पहुंच गए हैं। उनके पीछे-पीछे सारा तेंदुलकर का प्लेन भी लंदन लैंड कर चुका है।
शुभमन और सारा पहुंचे लंदन
भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की थी जिसमें वह शुभमन गिल के साथ नजर आ रहे थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘टचडाउन लंदन’। गिल ने भी यह स्टोरी शेयर की थी। वहीं सारा तेंदुलकर ने भी स्टोरी लगाई जिसमें लोकेशन लंदन की नजर आ रही थी। सारा ने इस स्टोरी में लैंड करते हुए प्लेन की इमोजी शेयर की।
फैंस जोड़ रहे हैं तार
दोनों की स्टोरी देखने के बाद फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि सारा तेंदुलकर भी शुभमन को चीयर करने लंदन पहुंची है। वह एक दिन पहले तक स्पेन में थी और उसी दिन लंदन पहुंची जब गिल पहुंचे। इससे पहले भी दोनों की एक रेस्त्रां की तस्वीरों से फैंस ने यह अंदाजा लगाया था कि वह डेट पर गए थे।
शुभमन गिल को फैंस भी छेड़ते हैं
इसमें कितनी सच्चाई है यह अभी तक साफ नहीं है। सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के डेट करने की खबरें काफी समय से चल रही हैं। हालांकि अब तक दोनों कभी भी एक साथ नजर नहीं आए हैं। आईपीएल के दौरान भी जब भी शुभमन गिल मैदान पर होते थे तो फैंस सारा का नाम लेकर उनके छेड़ते थे। शुभमन गिल ने न तो कभी इन खबरों को सही बताया और न ही नकारा।
शुभमन गिल ने आईपीएल में दिखाया था रंग
शुभमन गिल के लिए आईपीएल 2023 काफी खास रहा था। वह इस सीजन के ऑरेंज कैप विनर रहे. इस खिलाड़ी ने 17 मैचों में 890 रन बनाए थे। इस दौरान का औसत 59.33 का रहा था। उन्होंने इस सीजन में तीन शतक भी लगाए थे। हालांकि फाइनल में वह अर्धशतक भी जमा पाए। उनकी टीम गुजरात टाइटंस को फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से हार मिली थी।