Women’s Premier League (WPL) Auction 2026 Sold Players List: वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 के लिए 27 नवंबर 2025 की शाम दिल्ली में मेगा ऑक्शन हुआ। डब्ल्यूपीएल मेगा ऑक्शन में कुल 67 खिलाड़ी बिकीं। इनमें से 23 विदेशी रहीं। इन खिलाड़ियों पर सभी फ्रेंचाइजियों ने कुल 40 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए।
सबसे बड़ी बोली दीप्ति शर्मा पर लगी। यूपी वॉरियर्स ने उन्हें RTM (राइट टू मैच) कार्ड का इस्तेमाल कर फिर से अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया। आईसीसी वुमेन्स टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्रतिका रावल पर शुरुआत में किसी ने दांव नहीं लगाया। प्रतिका विश्व कप 2025 सेमीफाइनल पहले से चोटिल हो गईं थीं। उनका वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 में खेलना पहले से ही संदिग्ध माना जा रहा था। हालांकि, बाद में तीसरे एक्सेलरेशन राउंड में उन्हें यूपी वॉरियर्स ने बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा।
अन्य चौंकाने वाले घटनाक्रम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और छह बार की विश्व चैंपियन एलिसा हीली का अनसोल्ड रहना रहा। विश्व कप विजेता उमा छेत्री को भी कोई खरीदार नहीं मिला। एक अन्य विश्व कप विजेता हरलीन देओल भी बेस प्राइस पर ही बिकीं। यहां वुमेन्स प्रीमियर लीग मेगा ऑक्शन में बिकने वाली सभी खिलाड़ियों की सूची दी गई है।
दिल्ली कैपिटल्स
| खिलाड़ी | बेस प्राइस | सोल्ड प्राइस |
| चिनेल हेनरी (विदेशी) | 30 लाख रुपये | 1.3 करोड़ रुपये |
| एन श्रीचरणी | 30 लाख रुपये | 1.3 करोड़ रुपये |
| लॉरा वोलवार्ट (विदेशी) | 30 लाख रुपये | 1.1 करोड़ रुपये |
| स्नेह राणा | 30 लाख रुपये | 50 लाख रुपये |
| मिन्नू मनी | 40 लाख रुपये | 40 लाख रुपये |
| लिजेल ली (विदेशी) | 30 लाख रुपये | 30 लाख रुपये |
| तानिया भाटिया | 30 लाख रुपये | 30 लाख रुपये |
| नंदिनी शर्मा | 20 लाख रुपये | 20 लाख रुपये |
| दिया यादव | 10 लाख रुपये | 10 लाख रुपये |
| ममता मदिवाला | 10 लाख रुपये | 10 लाख रुपये |
| लूसी हैमिल्टन (विदेशी) | 10 लाख रुपये | 10 लाख रुपये |
गुजरात जायंट्स
| खिलाड़ी | बेस प्राइस | सोल्ड प्राइस |
| सोफी डिवाइन (विदेशी) | 50 लाख रुपये | 02 करोड़ रुपये |
| जॉर्जिया वेयरहैम (विदेशी) | 50 लाख रुपये | एक करोड़ रुपये |
| भारती फूलमाली | 30 लाख रुपये | 70 लाख रुपये (RTM) |
| काश्वी गौतम | 30 लाख रुपये | 65 लाख रुपये (RTM) |
| रेणुका सिंह | 40 लाख रुपये | 60 लाख रुपये |
| किम गार्थ (विदेशी) | 50 लाख रुपये | 50 लाख रुपये |
| यास्तिका भाटिया | 30 लाख रुपये | 50 लाख रुपये |
| डेनियल वॉट | 50 लाख रुपये | 50 लाख रुपये |
| तनुजा कंवर | 30 लाख रुपये | 45 लाख रुपये |
| अनुष्का शर्मा | 10 लाख रुपये | 45 लाख रुपये |
| राजेश्वरी गायकवाड़ | 40 लाख रुपये | 40 लाख रुपये |
| तितास साधु | 30 लाख रुपये | 45 लाख रुपये |
| कनिका आहुजा | 30 लाख रुपये | 30 लाख रुपये |
| आयुषी सोनी | 30 लाख रुपये | 30 लाख रुपये |
| हैप्पी कुमारी | 10 लाख रुपये | 10 लाख रुपये |
| शिवानी सिंह | 10 लाख रुपये | 10 लाख रुपये |
मुंबई इंडियंस
| खिलाड़ी | बेस प्राइस | सोल्ड प्राइस |
| एमेलिया केर (विदेशी) | 50 लाख रुपये | 03 करोड़ रुपये |
| सजीवन संजना | 30 लाख रुपये | 75 लाख रुपये |
| शबमन इस्माइल (विदेशी) | 40 लाख रुपये | 60 लाख रुपये |
| निकोला कैरी (विदेशी) | 30 लाख रुपये | 30 लाख रुपये |
| साइका इशाक | 30 लाख रुपये | 30 लाख रुपये |
| संस्कृति गुप्ता | 20 लाख रुपये | 20 लाख रुपये |
| त्रिवेणी वशिष्ठ | 20 लाख रुपये | 20 लाख रुपये |
| राहिला फिरदौस | 10 लाख रुपये | 10 लाख रुपये |
| पूनम खेमनार | 10 लाख रुपये | 10 लाख रुपये |
| नल्ला रेड्डी | 10 लाख रुपये | 10 लाख रुपये |
| मिली इलिंगवर्थ (विदेशी) | 10 लाख रुपये | 10 लाख रुपये |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
| खिलाड़ी | बेस प्राइस | सोल्ड प्राइस |
| लॉरेन बेल (विदेशी) | 30 लाख रुपये | 90 लाख रुपये |
| पूजा वस्त्राकर | 50 लाख रुपये | 85 लाख रुपये |
| अरुंधति रेड्डी | 30 लाख रुपये | 75 लाख रुपये |
| ग्रेस हैरिस (विदेशी) | 30 लाख रुपये | 75 लाख रुपये |
| नादिन डिक्लार्क (विदेशी) | 30 लाख रुपये | 65 लाख रुपये |
| राधा यादव | 30 लाख रुपये | 65 लाख रुपये |
| जॉर्जिया वोल (विदेशी) | 40 लाख रुपये | 60 लाख रुपये |
| लिंसे स्मिथ (विदेशी) | 30 लाख रुपये | 30 लाख रुपये |
| दयालन हेमलता | 30 लाख रुपये | 30 लाख रुपये |
| प्रेमा रावत | 10 लाख रुपये | 20 लाख रुपये (RTM) |
| गौतमी नाइक | 10 लाख रुपये | 10 लाख रुपये |
| प्रत्यूषा कुमार | 10 लाख रुपये | 10 लाख रुपये |
यूपी वॉरियर्स
| खिलाड़ी | बेस प्राइस | सोल्ड प्राइस |
| दीप्ति शर्मा | 50 लाख रुपये | 3.2 करोड़ रुपये (RTM) |
| शिखा पांडे | 40 लाख रुपये | 2.4 करोड़ रुपये |
| मेग लैनिंग (विदेशी) | 50 लाख रुपये | 1.9 करोड़ रुपये |
| फीबी लिचफील्ड (विदेशी) | 50 लाख रुपये | 1.2 करोड़ रुपये |
| आशा शोभना जॉय | 30 लाख रुपये | 1.1 करोड़ रुपये |
| सोफी एक्लेस्टोन (विदेशी) | 50 लाख रुपये | 85 लाख रुपये (RTM) |
| डिएंड्रा डॉटिन (विदेशी) | 50 लाख रुपये | 80 लाख रुपये |
| किरण नवगिरे | 40 लाख रुपये | 60 लाख रुपये (RTM) |
| हरलीन देओल | 50 लाख रुपये | 50 लाख रुपये |
| क्रांति गौड़ | 50 लाख रुपये | 50 लाख रुपये (RTM) |
| प्रतिका रावल | 50 लाख रुपये | 50 लाख रुपये |
| कोले ट्रायॉन (विदेशी) | 30 लाख रुपये | 30 लाख रुपये |
| शिप्रा गिरि | 10 लाख रुपये | 10 लाख रुपये |
| सिमरन शेख | 10 लाख रुपये | 10 लाख रुपये |
| तारा नौरिस (विदेशी) | 10 लाख रुपये | 10 लाख रुपये |
| सुमन मीना | 10 लाख रुपये | 10 लाख रुपये |
| जी त्रिशा | 10 लाख रुपये | 10 लाख रुपये |
