महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन के लिए ऑक्शन का आयोजन मुंबई में किया जा रहा है। ऑक्शन में इंग्लैंड की सीनियर प्लेयर डेनियल व्याट को कोई मोटा खरीदार नहीं मिला। व्याट को उनके बेस प्राइज पर ही यूपी वॉरियर्स ने खरीदा है। व्याट का बेस प्राइज 30 लाख रुपए था। डेनियल व्याट ने हाल ही में भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 75 रन की पारी खेली थी, लेकिन उनके इस प्रदर्शन के बाद भी WPL में उन्हें मोटी रकम में नहीं खरीदा गया।

भारत के खिलाफ बनाए थे 75 रन

डेनियल व्याट ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए सिर्फ 47 गेंद में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 75 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने उस मैच में 38 रन से जीत दर्ज की थी। व्याट के अलावा उस मैच में स्कीवर ब्रंट ने 77 रन बनाए थे।

2014 में किया था प्रपोज

बता दें कि डेनियल व्याट का नाम कुछ साल पहले उस वक्त सुर्खियों में आया था जब उन्होंने विराट कोहली को शादी का प्रपोजल दे दिया था। ये बात 2014 की है। विराट उस वक्त टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे थे। 2014 में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, कोहली मैरी मी। हालांकि बाद में उन्होंने इसे मजाक बताया था। व्याट ने बाद में अपनी महिला मित्र से सगाई कर ली थी। ये प्रपोजल कोहली तक भी पहुंच गया था, लेकिन उनकी मां ने पहले ही मना कर दिया था।

व्याट का इंटरनेशनल करियर

32 साल की डेनियल व्याट 105 वनडे और 150 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं। वनडे में उन्होंने 23.60 की औसत से 1841 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम 2 शतक हैं। वहीं 129 टी20 इंटरनेशनल पारियों में उन्होंने 22.23 की औसत से 2602 रन बनाए हैं। टी20आई में भी उन्होंने 2 शतक हैं।