WPL 2026 Points Table, Top 5 Batters and Bowlers: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पांचवें मैच में इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। जबकि मुंबई इंडियंस को चौथी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बावजूद मुंबई की टीम अंकतालिका में टॉप 2 में बनी हुई है लेकिन उसके लिए मुश्किल बढ़ गई है।
विराट कप्तान, रोहित शर्मा बाहर, राहुल-सूर्या भी शामिल; टी20 की ऑलटाइम प्लेइंग 11
मुंबई 6 में से चार मैच हार चुकी है और बचे हुए दो मैचों में से उसका एक मैच आरसीबी के साथ है। आरसीबी एक भी मैच नहीं हारी है और मुंबई को यहां से एक भी हार प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकती है। बची हुई तीनों टीम में से किसी को भी जीत मिली तो मुंबई नीचे खिसक जाएगी। वहीं लंबे समय से आखिरी पायदान पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स को फायदा हुआ है।
दिल्ली की टीम अब पांचवें से चौथे स्थान पर आ गई है। गुजरात जायंट्स की टीम अंकतालिका में आखिरी पायदान पर फिसल गई है। यूपी वॉरियर्स तीसरे स्थान पर है और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली आरसीबी टॉप पर मौजूद है। खास बात यह है कि आरसीबी के अलावा हर टीम के 4-4 अंक हैं।
हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में 41 रन की पारी खेली और सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन गई हैं। जबकि लिजेल ली के तीसरे स्थान पर आने से स्मृति मंधाना को टॉप 5 से बाहर होना पड़ा है। बॉलर्स की लिस्ट में नादिन डी क्लर्क टॉप पर हैं और मुंबई के लिए यह मैच नहीं खेलने वाली अमेलिया कर दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
WPL 2026: कौन हैं दिया यादव? 16 साल में DC के लिए डेब्यू कर रचा इतिहास; शेफाली वर्मा हैं आइडल
दिल्ली-मुंबई मैच के बाद अंकतालिका
| टीम | मैच | जीत | हार | अंक | रन रेट |
| आरसीबी | 5 | 5 | 0 | 10 | +1.882 |
| मुंबई इंडियंस | 6 | 2 | 4 | 4 | +0.046 |
| यूपी वॉरियर्स | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.483 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.586 |
| गुजरात जायंट्स | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.864 |
दिल्ली-मुंबई मैच के बाद टॉप 5 बैटर
| खिलाड़ी | मैच | पारी | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | चौके | छक्के |
| हरमनप्रीत कौर | 6 | 6 | 240 | 60.00 | 143.71 | 26 | 8 |
| नेट साइवर ब्रंट | 5 | 5 | 219 | 54.75 | 146.97 | 32 | 3 |
| लिजेल ली | 5 | 5 | 213 | 42.60 | 154.34 | 30 | 7 |
| फीबी लिचफील्ड | 5 | 5 | 211 | 42.20 | 162.3 | 25 | 10 |
| मेग लैनिंग | 5 | 5 | 193 | 38.60 | 122.92 | 29 | 4 |
दिल्ली-मुंबई मैच के बाद टॉप 5 बॉलर
| खिलाड़ी | मैच | ओवर | बॉल | विकेट | इकॉनमी | रन | 4-विकेट | 5-विकेट |
| नादिन डी क्लर्क | 5 | 19 | 114 | 10 | 6.95 | 132 | 1 | 0 |
| अमेलिया कर | 5 | 20 | 120 | 10 | 7.35 | 147 | 0 | 0 |
| नंदनी शर्मा | 5 | 18 | 108 | 10 | 8.78 | 158 | 0 | 1 |
| लॉरेन बेल | 5 | 20 | 120 | 9 | 5.4 | 108 | 0 | 0 |
| सोफी डिवाइन | 5 | 18.2 | 110 | 9 | 8.78 | 161 | 0 | 0 |
