WPL 2026 Playoffs Scenario: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 13 मैच हो चुके हैं और आरसीबी ने जहां प्लेऑफ के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं बची हुई चारों टीमें मौजूदा समय पर एक समान 4-4 अंक हासिल कर चुकी हैं। नेट रनरेट के हिसाब से मुंबई इंडियंस नंबर 2 पर मौजूद जरूर है लेकिन उसने एक मैच सभी से ज्यादा खेला है और अब बस मुंबई के दो मैच ही बाकी हैं।

WPL 2026 Points Table: दिल्ली-मुंबई मैच के बाद अंकतालिका, DC को फायदा, MI की बढ़ी मुश्किल; ये हैं टॉप 5 बैटर-बॉलर

WPL की दो बार की चैंपियन और डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ के लिहाज से मुश्किलें इसलिए बढ़ती दिख रही हैं क्योंकि अब उसे बचे हुए दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे और साथ ही अन्य टीमों की हार की दुआ करनी होगी। मुंबई का बचे हुए दो मैचों में से एक मैच अपने सभी पांच मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली आरसीबी से भी बाकी है।

कैसे मुंबई इंडियंस को मिलेगी प्लेऑफ में जगह?

WPL के प्लेऑफ का पहले फॉर्मेट समझते हैं। विमेंस प्रीमियर लीग में ग्रुप स्टेज के बाद अंकतालिका में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बनाती है। वहीं दूसरे व तीसरे स्थान की टीम के बीच होता है प्लेऑफ का एलिमिनेटर मैच। इस मैच की विजेता टीम बनती है दूसरी फाइनलिस्ट और हारने वाली टीम बाहर हो जाती है।

अगर पिछले साल की अंकतालिका देखें तो दिल्ली और मुंबई दोनों के 10-10 अंक थे और नेट रनरेट कम होने के कारण मुंबई दूसरे स्थान पर थी। वहीं तीसरे स्थान पर गुजरात जायंट्स रही थी जिसके 8 अंक थे। यानी इस बार भी प्लेऑफ के लिए कम से कम 8 का आंकड़ा मैजिक फिगर हो सकता है। या फिर 6 अंक के साथ भी तीसरे स्थान की टीम नजर आ सकती है, लेकिन ऐसे में नेट रनरेट अहम होगा।

अगर मुंबई को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उसे बचे हुए दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। यानी आरसीबी और गुजरात जायंट्स को मुंबई को हराना होगा। उसके अलावा मुंबई को यह भी कामना करनी होगी कि दिल्ली, यूपी और गुजरात में से कोई एक टीम ही 8 अंक तक पहुंचे और नेट रनरेट भी मुंबई से कम रहे। यानी मुंबई की किस्मत अब अपने साथ-साथ दूसरों के भरोसे भी है।

दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें बरकरार

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में आसानी से जगह बना सकती है। दिल्ली ने पांच मैच खेले हैं और उसके दो जीत के बाद 4 अंक हैं। दिल्ली को अब आरसीबी, गुजरात और यूपी से भिड़ना है। आरसीबी से हारकर अगर दिल्ली की टीम यूपी और गुजरात को हराती है फिर भी रेस में बनी रहेगी। वहीं यूपी और गुजरात को भी दिल्ली व मुंबई को हल्के में नहीं लेना होगा।

WPL 2026: 28 गेंद में 46 रन ठोकने वाली दिल्ली कैपिटल्स की बैटर पर जुर्माना, पाकिस्तान के आजम खान से होती है तुलना

यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स की भी उम्मीदें अभी दिल्ली की तरह बरकरार हैं। दिल्ली की तरह अगर गुजरात और यूपी ने भी बचे हुए तीन में से तीन मैच जीते तो बल्ले-बल्ले और 10 अंक के साथ प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी। वरना 8 के मैजिक फिगर तक यह दोनों टीमें बचे हुए दो-दो मैच जीतकर भी पहुंच सकती हैं। यानी इस बार टॉप 3 की जंग रोचक होने वाली है।

WPL 2026 के 13वें मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकरन रेट
आरसीबी55010+1.882
मुंबई इंडियंस6244+0.046
यूपी वॉरियर्स5234-0.483
दिल्ली कैपिटल्स5234-0.586
गुजरात जायंट्स5234-0.864