WPL 2026 Full Schedule, Match Date and Time, Live Streaming: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी शुक्रवार से होने जा रही है। इस लीग के मुकाबले दो वेन्यू पर होंगे। 28 दिन तक चलने वाली इस लीग में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा। कुल पांच टीमें इस लीग का हिस्सा होंगी।

WPL 2026 के मुकाबले दो वेन्यू पर होंगे। पहले लेग के मुकाबले 9 जनवरी से 17 जनवरी तक नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे। उसके बाद 19 जनवरी से पांच फरवरी तक सभी मैच वडोदरा में होंगे। आगामी सीजन में भी पांच टीमें हिस्सा लेंगी। अभी तक तीन सीजन खेले गए हैं जिसमें से मुंबई इंडियंस ने दो बार और आरसीबी ने एक बार खिताब जीता है।

कब शुरू होंगे WPL 2026 के मैच?

WPL 2026 के दोपहर में होने वाले मैच भारतीय समयानुसार दोपहर में 3.30 बजे शुरू होंगे और 3 बजे टॉस होगा। जबकि शाम वाले सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगा और 7 बजे मैच का टॉस होगा। इस टूर्नामेंट में सिर्फ दो डबल हेडर मैच 10 जनवरी और 17 जनवरी को खेले जाएंगे।

कहां देख पाएंगे WPL 2026 के मैच?

वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के मैचों का टीवी पर लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। वहीं महिला टी20 लीग के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

WPL 2026 की सभी टीमों के स्क्वाड

  • मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, सैका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ।
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रथ्योषा कुमार, डी. हेमलता, सयाली सतघरे।
  • दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), शैफाली वर्मा, मार्जियन कप्प, निकी प्रसाद, लौरा वोल्वार्ड्ट, चिनेले हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, दीया यादव, तानिया भाटिया, ममता मादीवाला, नंदनी शर्मा, लुसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, अलाना किंग।
  • गुजरात जायंट्स: एश्लेग गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, तितास साधु, काशी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहैम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, शिवानी सिंह, डैनी व्याट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी।
  • यूपी वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, फोएबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, आशा शोभना, डिआंड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, क्लो ट्रायॉन, सुमन मीना, जी त्रिशा, प्रतिका रावल, चार्ली नॉट।

WPL 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलास्थान
9 जनवरीमुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरनवी मुंबई
10 जनवरीयूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्सनवी मुंबई
10 जनवरीमुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्सनवी मुंबई
11 जनवरीदिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्सनवी मुंबई
12 जनवरीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्सनवी मुंबई
13 जनवरीमुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्सनवी मुंबई
14 जनवरीयूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्सनवी मुंबई
15 जनवरीमुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्सनवी मुंबई
16 जनवरीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्सनवी मुंबई
17 जनवरीयूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंसनवी मुंबई
17 जनवरीदिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरनवी मुंबई
तारीखमुकाबलास्थान
19 जनवरीगुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरवडोदरा
20 जनवरीदिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंसवडोदरा
22 जनवरीगुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्सवडोदरा
24 जनवरीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्सवडोदरा
26 जनवरीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंसवडोदरा
27 जनवरीगुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्सवडोदरा
29 जनवरीयूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरवडोदरा
30 जनवरीगुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंसवडोदरा
1 फरवरीदिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्सवडोदरा (लीग चरण का आखिरी मैच)
3 फरवरीएलिमिनेटरवडोदरा (नॉकआउट)
5 फरवरीफाइनलवडोदरा