वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार (15 फरवरी) को मुंबई इंडियंस को 164 रन पर आउट कर दिया। नट स्कीवर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर को छोड़कर मुंबई की बल्लेबाजी फेल रही। ब्रंट ने शानदार अर्धशतक जमाया, लेकिन हरमनप्रीत को छोड़ साथियों से समर्थन नहीं मिला।
स्कीवर ब्रंट ने नाबाद 80 रन की पारी में 13 चौके लगाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी अहम भूमिका निभाते हुए 22 गेंदों पर 42 रन बनाए। उन्होंने 8,000 टी20 रन पूरे किए। वह ऐसा करने वाली भारत की दूसरी महिला क्रिकेटर बनीं। स्मृति मंधाना उनसे पहले यह उपलब्धि हासिल कर ली है।
मुंबई ने 59 रन पर आठ विकेट गंवाए
स्कीवर ब्रंट और हरमनप्रीत की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 73 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। हालांकि, दिल्ली की गेंदबाजों ने वापसी करते हुए 59 रन पर आठ विकेट चटकाए। मुंबई को 19.1 ओवर में 164 रन पर आउट कर दिया। तेज गेंदबाज शिखा पांडे 14 रन दे 2 विकेट लेकर दिल्ली के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहीं।
मुंबई इंडियंस के लिए दूसरी सर्वोच्च स्कोर बनीं स्कीवर ब्रंट
डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस की स्कीवर ब्रंट दूसरी सर्वोच्च स्कोर बन गईं। पिछले साल दिल्ली में हरमनप्रीत कौर ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ नाबाद 95 रन बनाए। शिखा पांडे ने दोनों ओपनर बल्लेबाज हेले मैथ्यूज (0) और यास्तिका भाटिया (11) को आउट करके दिल्ली कैपिटल्स को शुरुआत में सफलता दिलाई। इसके बाद भी मुंबई का पावरप्ले के अंत में स्कोर 2 विकेट पर 42 रन हो गया। एलिस कैप्सी (1/25) के ओवर में 19 रन बनने से हुआ।
साइवर-ब्रंट को नहीं मिला साथ
स्कीवर ब्रंट और हरमनप्रीत ने मोर्चा संभाला और राधा यादव के आठवें ओवर में 18 रन बटोरे। इसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 87/2 था। हरमनप्रीत ने आक्रमण जारी रखा और 14वें ओवर में एनाबेल सदरलैंड (2/34) की गेंद पर आउट होने से पहले तीन चौके और एक छक्का लगाया। साइवर-ब्रंट को किसी खिलाड़ी का साथ नहीं मिला।